Arjun Kapoor: Arjun Kapoor shared a post, what hint does the actor want to give amid breakup rumors?
नई दिल्ली। इस वक्त हार्दिक पांड्या और नताशा स्टेनकोविक शादी टूटने को लेकर चर्चा बटोर रहे हैं। हालांकि, इनके अलावा बी-टाउन का एक और कपल है जिनके ब्रेकअप की खबरें महीनों से लाइमलाइट बटोर रही हैं। हम बात कर रहे हैं अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और मलाइका अरोड़ा (Malaika Arora) की।
साल 2017 में अरबाज खान से तलाक लेने के बाद से ही मलाइका अरोड़ा 12 साल छोटे अभिनेता अर्जुन कपूर के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में रहीं। अर्जुन और मलाइका ने 2018 से डेटिंग शुरू की थी और तब से उन्होंने अपने प्यार को खुलकर स्वीकार किया। ट्रोलिंग मिली तो उसका करारा जवाब दिया और ब्रेकअप की खबरें आईं तो उसे खारिज किया।
ब्रेकअप पर मलाइका-अर्जुन की चुप्पी?
मगर पिछले कुछ महीनों से अर्जुन और मलाइका अपने ब्रेकअप की अफवाहों पर चुप्पी साधे हुए हैं। यही नहीं, दोनों सोशल मीडिया पर क्रिप्टिक पोस्ट करके ब्रेकअप की अफवाहों को और हवा दे रहे हैं। एक बार फिर अर्जुन ने अपने पोस्ट के जरिए फैंस को चिंता में डाल दिया है। उन्होंने कहा कि पॉजिटिव रहने का मतलब यह नहीं कि चीजें ठीक हो जाएंगी।
पॉजिटिविटी पर अर्जुन कपूर का पोस्ट
सिंघम अगैन में विलेन बनने की तैयारी कर रहे अर्जुन कपूर ने 19 जुलाई को इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक क्वोट शेयर किया है जिसमें लिखा है, “पॉजिटिव बने रहने का मतलब यह नहीं है कि चीजें ठीक हो जाएंगी। बल्कि इसका मतलब यह है कि चीजें चाहे कैसी भी हों, आप ठीक रहेंगे।” अभिनेता का ये पोस्ट वायरल हो रहा है।
यहां वेकेशन मना रहीं मलाइका अरोड़ा
मालूम हो कि अर्जुन कपूर के जन्मदिन पर मलाइका अरोड़ा ने कोई बर्थडे पोस्ट भी शेयर नहीं किया था। इस वक्त एक्ट्रेस स्पेन में वेकेशन एन्जॉय कर रही हैं। वह लगातार स्पेन से अपनी बोल्ड फोटोज शेयर कर रही हैं।
बात करें अर्जुन के वर्क फ्रंट की तो वह रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म ‘सिंघम अगैन’ में अक्षय कुमार और अजय देवगन के साथ पर्दे पर आग लगाते हुए दिखाई देंगे। फिल्म 1 नवंबर 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।
अर्जुन ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट
कुछ दिनों पहले ही मलाइका के साथ मिस्ट्री मैन को देखा गया था। एक्ट्रेस की मिस्ट्री मैन संग फोटो खूब वायरल हुई थी। सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना था कि दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। अर्जुन और मलाइका के ब्रेकअप की खबरे इस साल की शुरुआत से चर्चा में है। मलाइका भी अपने इंस्टाग्राम पर क्रिप्टिक पोस्ट शेयर करती हैं। कपल का ब्रेकअप हो गया या नहीं। अभी तक इस बात को किसी ने भी कंफर्म नहीं किया है। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते हैं।
मलाइका और अर्जुन एक-दूसरे को पिछले 5 साल से डेट कर रहे हैं। मलाइका के जन्मदिन पर कपल ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म किया था। दोनों की जोड़ी को फैंस बेहद पसंद करते थे। अर्जुन से पहले मलाइका ने अरबाज खान से शादी की थी। मलाइका ने शादी के 19 साल बाद अरबाज से तलाक लिया था। वहीं, वर्क फ्रंट की बात करें तो अर्जुन सिंघम अगेन में नजर आएंगे।इस फिल्म में एक्टर विलेन का रोल प्ले करेंगे।
मलाइका ने भी साझा किया था रहस्यमयी पोस्ट
वहीं, दूसरी ओर अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने भी रहस्यमयी पोस्ट साझा किया था, उन्होंने लिखा था, ‘जब वे कहते हैं कि आप ऐसा नहीं कर सकते, तो इसे दो बार करें और तस्वीरें लें।’
अर्जुन कपूर-मलाइका अरोड़ा रिलेशनशिप
साल 2018 ले अर्जुन कपूर और मलाइका अरोड़ा के डेटिंग की खबरें आ रही हैं। हालांकि, दोनों ही सितारों ने कभी भी अपने रिश्ते को लेकर कोई बात नहीं की, लेकिन वह अपनी छुट्टियों की तस्वीरें पोस्ट करते रहें और साथ ही एक-दूसरे को जन्मदिन की बधाई देते रहें।
अर्जुन कपूर वर्क फ्रंट
अर्जुन कपूर के वर्क फ्रंट की बात करें तो वह मुदस्सर अजीज की फिल्म ‘मेरी पत्नी’ के रीमेक में नजर आएंगे। इस फिल्म में भूमि पेडनेकर और रकुल प्रीत सिंह मुख्य भूमिका में हैं। वह रोहित शेट्टी की सिंघम अगेन का भी हिस्सा हैं, जिसमें अजय देवगन, दीपिका पादुकोण, करीना कपूर, टाइगर श्रॉफ, जैकी श्रॉफ, रणवीर सिंह और अक्षय कुमार महत्वपूर्ण भूमिका में हैं।



