Home Blog Delhi Rains: गाड़ियों की थमी रफ्तार, दिल्ली-नोएडा में बारिश से सड़कों पर...

Delhi Rains: गाड़ियों की थमी रफ्तार, दिल्ली-नोएडा में बारिश से सड़कों पर भरा पानी, कई इलाकों में ट्रैफिक जाम

0

Delhi Rains: Vehicles slowed down, water filled on roads due to rain in Delhi-Noida, traffic jam in many areas

नई दिल्ली। बुधवार सुबह हुई झमाझम बारिश से दिल्ली-एनसीआर वासियों को गर्मी से तो राहत मिली ही है, तापमान में भी गिरावट आई है। अभी दिन में और बारिश होने की संभावना है।
इससे उमस भरी गर्मी से कुछ राहत मिली और अधिकतम तापमान में भी गिरावट आने के आसार हैं। दूसरी ओर कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से लोगों को जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
नोएडा के सेक्टर-52 स्थित एक्वा लाइन मेट्रो स्टेशन के नीचे सड़क पर जलभराव हो गया है।
दूसरी ओर कई जगहों पर सड़कों पर जलभराव होने से सुबह ऑफिस और स्कूल जाने के लिए घरों से निकले लोगों को भारी परेशानी से जूझना पड़ रहा है। कई जगहों पर ट्रैफिक जाम की स्थिति बन रही है।
नोएडा से डीएनडी होते हुए लाजपत नगर जाने वाले रास्ते पर जाम लग गया है।

Ro.No - 13759/40

इसके अलावा, मौसम विभाग ने आज उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अलग-अलग स्थानों पर बहुत भारी बारिश होने की संभावना जताई है. स्काईमेट के मुताबिक, पूर्वोत्तर राजस्थान और इससे सटे दक्षिणी हरियाणा के निचले स्तरों पर एक चक्रवाती परिसंचरण बना हुआ है. साथ ही, मानसून ट्रफ जो अपनी सामान्य स्थिति से दक्षिण की ओर चल रहा है. उसके उत्तर की ओर बढ़ने और राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली/एनसीआर से गुजरने की संभावना है.

भारी बारिश से सड़कों पर भरा पानी

बुधवार सुबह-सुबह तेज बारिश होने के कारण दिल्ली एनसीआर की कई सड़कों पर पानी भर गया है. साथ ही कई इलाकों में ट्रैफिक जाम भी लगने लगा है. दरियागंज में भारी बारिश होने के कारण सड़कों पर पानी भर गया है.

सोमवार को हल्की बारिश से मिली थी लोगों को राहत

इससे पहले सोमवार को अचानक दिल्ली एनसीआर के लोगों ने मौसम में बदलाव देखा था जब एनसीआर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, शहर में अधिकतम तापमान 36.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है.

दिनभर बारिश होते रहने की संभावना

मौसम विभाग ने बुधवार को मध्यम वर्षा का अनुमान जताया है. साथ ही अधिकतम और न्यूनतम तापमान 34 और 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, शाम 6 बजे दिल्ली का वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 93 के साथ “संतोषजनक” श्रेणी में दर्ज किया गया.

यमुना का बढ़ा जल स्तर

हालांकि, बारिश के कारण यमुना नदी में जलस्तर बढ़ गया है, जिसके कारण अधिकारियों को नदी के किनारे बसे नोएडा के गांवों के निवासियों को अलर्ट जारी करना पड़ा है. इन गांवों में पिछले साल मानसून के मौसम में भयंकर बाढ़ आई थी, जिससे दिल्ली और नोएडा दोनों के निवासियों को काफी असुविधा हुई थी. सोमवार को आईएमडी अधिकारियों ने बताया कि पश्चिम, मध्य, उत्तर और दक्षिण-पश्चिम दिल्ली में हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई थी. दिल्ली के मौसम का प्रतिनिधित्व करने वाली सफदरजंग वेधशाला ने सोमवार को सुबह 8.30 बजे से शाम 5.30 बजे के बीच 31.4 मिमी बारिश दर्ज की थी.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here