IPS Transfer IN UP: Vaibhav Krishna was given the command of Azamgarh, two IPS officers transferred in UP,
नई दिल्ली। आचार संहिता हटने के बाद उत्तर प्रदेश में एक बार फिर प्रशासनिक स्तर पर तबादलों का सिलसिला शुरू हो गया है। सोमवार को यूपी में दो आईपीएस अफसरों के तबादले (IPS Transfer In UP) किए गए हैं। शासन ने 2005 बैच के आईपीएस अखिलेश कुमार व 2010 बैच के आईपीएस वैभव कृष्ण का ट्रांसफर किया है।
आजमगढ़ में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात आईपीएस अधिकारी अखिलेश कुमार (IPS Akhilesh Kumar) को पुलिस महानिरीक्षक ईओडब्लू विभाग में ट्रांसफर किया गया है। जबकि वैभव कृष्ण को पुलिस उपमहानिरीक्षक आजमगढ़ बनाया गया है। इससे पहले वह पुलिस उपमहानिरीक्षक वीआई सुरक्षा का कार्यभार संभाल रहे थे।
बता दें इससे पहले शासन ने 22 जून को 16 आईपीएस अफसरों का ट्रांसफर किया था। जिसमें रमित शर्मा (IPS Ramit Sharma) को एडीजी जोन बरेली बनाया गया। वहीं पीसी मीणा को सीएमडी पुलिस आवास निगम, लखनऊ भेजा गया।
तबादला वाले अफसरों की सूची
प्रयागराज के पुलिस कमिश्नर भी हटाए गए
लखनऊ पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर हटाए गए
अमरेंद्र कुमार सेंगर लखनऊ के नए पुलिस कमिश्नर
एसबी शिराडकर अपर पुलिस महानिदेशक लखनऊ जोन बने
रमित शर्मा अपर पुलिस महानिदेशक बरेली जोन बनाए गए
प्रेमचंद मीना एडीजी पुलिस आवास निगम लखनऊ बने
विनोद कुमार सिंह एडीजी साइबर क्राइम यूपी बनाए गए
प्रकाश डी अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे बनाए गए
जय नारायन सिंह एडीजी पीटीसी सीतापुर बनाए गए
एलवी एंटनी देव एडीजी सीबीसीआईडी यूपी बनाए गए
रघुवीर लाल को एडीजी सुरक्षा के साथ ADG एसएसएफ
के सत्यनारायण अपर पुलिस महानिदेशक यातायात बने
बीडी पॉल्सन अपर पुलिस महानिदेशक प्रशिक्षण बनाए गए
तरुण गाबा बने पुलिस कमिश्नर प्रयागराज।
प्रशांत कुमार द्वितीय बने आईजी रेंज लखनऊ।
विद्यासागर मिश्रा बने एसपी रामपुर
राजेश द्विवेदी बने एसपी कुंभ प्रयागराज।
यमुना प्रसाद बने डीसीपी नोएडा।
शनिवार को हुए थे 16 तबादले
शनिवार को प्रदेश सरकार ने 16 वरिष्ठ अधिकारियों का तबादला कर दिया है। साथ ही तीन आईएएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। करीब दो साल से तैनात लखनऊ के पुलिस कमिश्नर एसबी शिराडकर और प्रयागराज के कमिश्नर रमित शर्मा समेत कुल 16 आईपीएस अधिकारियों का तबादला किया गया है। इनमें एडीजी और आईजी स्तर के कई अधिकारी शामिल हैं। लखनऊ जोन के एडीजी अमरेन्द्र सेंगर को शिराडकर के स्थान पर पुलिस कमिश्नर और शिराडकर को सेंगर के स्थान पर एडीजी लखनऊ जोन बनाया गया है। इसी तरह लखनऊ रेंज के आईजी तरुण गाबा को प्रयागराज का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है।
पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी आदेश के मुताबिक रमित शर्मा को बरेली जोन का एडीजी नियुक्त किया गया है। रमित शर्मा पहले बरेली में आईजी रह चुके हैं। यहां से प्रयागराज कमिश्नरी के गठन के बाद रमित शर्मा को वहां का पहला पुलिस कमिश्नर बनाया गया था। तभी से वह जमे थे। वहीं, प्रेम चंद्र मीना को एडीजी बरेली जोन से हटाकर एडीजी व सीएमडी पुलिस आवास निगम बनाया गया है। जबकि हाल में केन्द्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे विनोद कुमार सिंह को एडीजी साइबर क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, एडीजी रेलवे के पद से जयनारायण सिंह को हटाकर पीटीसी सीतापुर भेजा गया है। उनके स्थान पर एडीजी व सीएमडी पुलिस आवास निगम रहे प्रकाश डी को एडीजी रेलवे बनाया गया है।
एडीजी विशेष सुरक्षा बल एलवी एंटनी देव कुमार को एडीजी सीबीसीआईडी की जिम्मेदारी दी गई है। जबकि एडीजी सुरक्षा रघुबीर लाल को एडीजी विशेष सुरक्षा बल का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। एडीजी सीबीसीआईडी रहे के सत्यानारायण को एडीजी यातायात एवं सड़क सुरक्षा बनाया गया है और इस पद पर तैनात बीडी पॉल्सन प्रशिक्षण निदेशालय में एडीजी बनाया गया है ।
तीन आईएएस अफसरों का तबादला
प्रदेश सरकार ने शनिवार को तीन आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। अपर महानिदेशक कारागार चित्रलेखा सिंह को विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा बनाया गया है। विशेष सचिव वित्त समीर को अपर महानिदेशक कारागार बनाया गया है। विशेष सचिव, कृषि उत्पादन आयुक्त शाखा अमरनाथ उपाध्याय को राजस्व परिषद में सदस्य न्यायिक की जिम्मेदारी दी गई है।



