Home Blog Odisha Road Accident: ट्रक में जा घुसी तीर्थयात्रि‍यों से भरी बस, मयूरभंज...

Odisha Road Accident: ट्रक में जा घुसी तीर्थयात्रि‍यों से भरी बस, मयूरभंज में ड्राइवर समेत तीन की मौत; 20 घायल

0

Odisha Road Accident: A bus full of pilgrims collided with a truck, three including the driver died in Mayurbhanj; 20 injured

भुवनेश्वर। मयूरभंज जिले के बेतनटी थाना अन्तर्गत बुढ़ीखमार चौक के समीप आज भोर के समय एक दर्दनाक हादसा हुआ है। एक ट्रक को पीछे से एक तीर्थयात्री बस ने टक्कर मार दी, जिससे तीन यात्रियों की मृत्यु हो गई है जबकि 20 यात्री घायल हैं।
बस में कुल 23 यात्री सवार थे। घायलों को अस्पताल में भर्ती किया गया है। मृतकों के बीच 2 पुरुष हैं, जबकि एक महिला हैं। घायलों में पुरुष-महिला एवं बच्चे भी शामिल हैं।

Ro.No - 13759/40

स्‍थानीय लोगों ने घायलों को पहुंचाया अस्‍पताल

जानकारी के मुताबिक हैदराबाद से तीर्थयात्रियों को लेकर बस गया जा रही थी। बूढ़ीखमार चौक के पास सड़क किनारे एक ट्रक खड़ा था। बस ने शनिवार सुबह तड़के ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बस चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य घायल हो गए।

हादसे में 3 लोगों की मौत, 20 घायल

जानकारी के अनुसार दुर्घटनागस्त बस की श्रद्धालुओं को हैदराबाद से लेकर गया जा रही थी. जिसमें करीब 23 लोग सवार थे. बस जैसे ही बूढ़ीखमार चौक के पास पहुंची उसी दौरान सड़क किनारे खड़े एक ट्रक में जा घुसी. हादसे में बस चालक समेत 3 लोगों की मौत हो गई और 20 अन्य लोग घायल हो गए.

बस चालक मौके से फरार

वहीं हादसे के बाद बस चालक बस लेकर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया. हादसे में बस का अगला हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है.जानकारी के मताबिक, बस में 23 श्रद्धालु सवार थे. पुलिस ने बस को कब्जे में लिया और मामले की जांच कर रही है. माना जा रहा है कि हादसा बस चालक को नींद आने के कारण हुआ है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here