What is the Pre-Nuptial Agreement law? Know this amidst the news of Hardik Pandya and Natasa’s divorce
भारतीय क्रिकेटर हार्दिक पांड्या और सर्बियाई मॉडल नताशा स्टेनकोविक के तलाक को लेकर हाल ही में चल रही अटकलों ने लोगों की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. दोनों के तलाक के बीच तरह-तरह कयास लगा रहे हैं . कहा जा रहा है कि अगर हार्दिक और नताशा के बीच तलाक होता है तो पांड्या की संपत्ति का 70% हिस्सा नताशा मांग सकती हैं. हालांकि, किसी भी पक्ष ने फिलहाल तलाक या कथित समझौते की शर्तों की पुष्टि करने वाला कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है.
Pre-Nuptial Agreement कानून
हमारे देश के अंदर जो शादियां होती है उसमें कोई कॉन्ट्रैक्ट नहीं होता है. लेन देन का कोई खास मामला नहीं होता है. शादी को इंडिया में धार्मिक बंधन के रूप में मानते हैं. उसे एक एग्रीमेंट की तरह नहीं लेते हैं कि अगर दोनों की शादी नहीं चली तो पति, पत्नी को क्या देगा? कितना देगा इस पर कोई खास बात नहीं होती है. आजकल की महिलाएं खुद भी काम करने लगी हैं. वह भी अपने पति को कितना देगी और कितना नहीं? इस पर हमारे देश में कोई खास कानून नहीं है. हमारे देश के कानून के अंदर खासकर प्री नपच्युअल शादी के पहले का एग्रीमेंट अभी तक परमिटेड नहीं था.
विदेशों में इस तरह के कानून हैं, जब सेलिब्रिटीज या स्टोर्ट्स प्लेयर की शादी होती है और वह एक-दूसरे से अलग होते हैं तो दोनों पार्टीज शादी से पहले इस तरह के कॉन्ट्रैक्ट साइन करते हैं. ऐसी स्थिति में अगर पत्नी ने कुछ मेहनत करके नहीं कमाया है लेकिन उसे अपने पति के संपत्ति में से 50 प्रतिशत तक मिल जाता है. इसलिए हम देखते हैं कि विदेशों के अंदर ये प्री नप एग्रीमेंट जो है, खासकर के बड़े सेलिब्रिटीज में बहुत कॉमन होते हैं. इस तरह के एग्रीमेंट अक्सर सेलिब्रिटीज लोग शादी से पहले करते हैं. यह यूरोप और यूएसए में ज्यादा फेमस है. यह हाई प्रोफाइल शादियों में होती है.
जब बहुत बड़ा एलुमिनी अमाउंट इन्वॉल्व हो जाता है तो ऐसी शादियों में इस एग्रीमेंट को शामिल कर दिया जाता हैं. भारत में ऐसे एग्रीमेंट आम शादियों के बीच शामिल करनी चाहिए क्योंकि आजकल की लड़कियां घर-ऑफिस सभी संभालती है इस दौरान पति-पत्नी के बीच झगड़े बढ़ने लगते हैं.
नताशा ने ये वीडियो इंस्टा स्टोरी पर शेयर किया.
बता दें कि नताशा और हार्दिक के तलाक की खबरें तब वायरल हुईं जब एक रेडिट यूजर ने अपनी पोस्ट में दावा किया कि नताशा के इंस्टाग्राम प्रोफाइल पर पहले पांड्या भी लिखा था लेकिन फिर उन्होंने हटा लिया. इसके अलावा उन्होंने हार्दिक के साथ अपनी सारी रीसेंट फोटोज भी हटा लीं. इसके अलावा नताशा इस साल आईपीएल मैचेस के दौरान भी गायब ही रहीं. इस वजह से भी नताशा और हार्दिक के बीच मन मुटाव की खबरों को जोर मिला. फिलहाल सबको इनकी तरफ से एक ऑफीशियल स्टेटमेंट का इंतजार है. उम्मीद है कि दोनों की बीच सब ठीक ही हो.
कहां हैं हार्दिक पंड्या?
हार्दिक छुट्टियां मनाने के लिए किसी अज्ञात विदेशी स्थान पर गए हैं। वह सीधे न्यूयॉर्क में भारतीय टीम से जुड़ेंगे। क्रिकबज की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबई इंडियंस का आईपीएल 2024 अभियान समाप्त होने के बाद ही हार्दिक देश से बाहर चले गए थे। टी-20 लीग में तनावपूर्ण अभियान के बाद खुद का मूड फ्रेश करने के लिए उन्होंने एक अज्ञात विदेशी स्थान पर एक या दो सप्ताह के लिए छुट्टियां मनाने का फैसला किया है। हालांकि, उनके न्यूयॉर्क में पहले अभ्यास सत्र के लिए समय पर टीम से जुड़ने की उम्मीद है।
लगातार विवादों में पंड्या
हार्दिक आईपीएल 2024 सीजन के शुरू होने से पहले ही सुर्खियों में बने हुए हैं। रोहित शर्मा की जगह हार्दिक को फ्रेंचाइजी का कप्तान बनाने का मुंबई इंडियंस का फैसला फैंस को पसंद नहीं आया, जब भी हार्दिक स्टेडियम में कदम रखते थे तो उन्हें हूटिंग का सामना करना पड़ता था। मुंबई इंडियंस खेमे में फैली निगेटिविटी के चलते फ्रेंचाइजी 10 टीमों की स्टैंडिंग में सबसे निचले पोजिशन पर रही। खुद ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या खेल के सभी विभागों में कमजोर साबित हुए।
बाउचर ने पहले ही कर दिया था इशारा
मुंबई इंडियंस के कोच मार्क बाउचर ने 17 मई को टीम के आखिरी मैच खेलने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था, ‘हार्दिक पंड्या निश्चित एक शानदार कप्तान बनकर उभरेंगे। व्यक्तिगत तौर पर वह जिन चीजों से गुजर रहे हैं उनमें से कई चीजें शायद थोड़ी अनावश्यक हैं। यह निश्चित रूप से हार्दिक के लिए सीखने का मौका होगा क्योंकि उनके नेतृत्व में विकास हो रहा है। हालांकि अभी समय कठिन है, लेकिन कुछ चीजें गुजर जाएंगी और यह खत्म हो जाएगा।’ यहां बताना जरूरी हो जाता है कि हार्दिक अमेरिका और वेस्टइंडीज में 02-29 जून तक होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम के उपकप्तान बनाए गए हैं।



