VIDEO: Video of a female teacher sleeping in a school classroom goes viral, headmaster gives this explanation
नोएडा: राजधानी दिल्ली से सटे ग्रेटर नोएडा के एक सरकारी स्कूल में टीचर के सोते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है. 8 सेकंड के इस वीडियो में महिला टीचर क्साल में सो रही है. यह वीडियो दादरी ब्लॉक के कोट डेरिन गांव का है. महिला टीचर के आसपास बैठे बच्चे उनको हवा कर रहे हैं. वीडियो सामने आने के बाद जिला प्रशासन ने शिक्षिका के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दिए हैं.
दरअसल, गौतम बुद्ध नगर में सरकारी स्कूलों में लगातार बेहतर सुविधा और शिक्षा के लिए सरकार प्रयासरत है. ताकि बच्चों का भविष्य पढ़ाई के बाद उज्जवल हो सकें. लेकिन सरकारी स्कूलों में पढ़ाई कराने वाली शिक्षकों की लापरवाही के वीडियो लगातार सामने आ रहे हैं. कभी सरकारी स्कूलों में बच्चों से साफ सफाई की जाती है तो कभी झाड़ू लगाया जाता है. कभी टीचर बच्चों को पढ़ाने की बजाय खुद स्कूलों में सोते हुए नजर आते हैं.
वीडियो वायरल होने के बाद लोग कर रहे कमेंट
परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों की कार्यशैली पर लगातार आरोप लगाते रहते हैं। इंटरनेट मीडिया पर वीडियो प्रसारित होने पर लोग तरह तरह की बात लिख रहे है। स्कूल की प्रधानाध्यापक उषा नागर का कहना है कि वह बीमार थी। उन्हें उलझन हो रही थी।
Noida: स्कूल के क्लासरूम महिला टीचर के सोने का VIDEO वायरल।#noida #noidanews pic.twitter.com/P1v56mL45C
इसलिए उन्हें शिक्षकों ने जमीन पर लिटा दिया। इसी दौरान किसी ने वीडियो बना लिया। स्कूल में निरीक्षण को एआरपी को भी स्थिति से अवगत कराया गया था। बता दें स्कूल में 34 छात्र नामांकित हैं।
मामले की होगी जांच
एक सहायक अध्यापक,दो शिक्षामित्र और एक प्रधानाध्यापक स्कूल में तैनात है। खंड शिक्षा अधिकारी नरेंद्र श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
शिक्षक की सोशल मीडिया पर हुई किरकिरी
ग्रेटर नोएडा के दादरी थाना क्षेत्र में टीचर के स्कूल में सोते हुए वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर तरह-तरह की आलोचनाएं की जा रही है. सरकारी स्कूलों में लगातार अच्छी पढ़ाई के दावे किए जाते हैं. बच्चों को मुफ्त किताबें और राशन दिया जाता है. ताकि वो अच्छी पढ़ाई कर सकें. लेकिन अध्यापकों के द्वारा की जा रही लापरवाही के चलते प्रशासन व सरकार की किरकिरी हो रही है.

