The person who converted to Christianity buried the graves of his ancestors in the soil: Villagers surrounded the police station in Dudhwa; demanded the arrest of the accused
कांकेर जिले के ग्राम मुसुरपुट्टा में धर्मांतरित अंजोर साहू ने गांव के पूर्वजों की समाधि और मठों को मिट्टी में दबा दिया। इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने 08/07/2025 जुलाई को दुधावा पुलिस चौकी का घेराव कर दिया।
बस्तर पांचवी अनुसूची में आने वाला आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है। यहां की परंपरा के मुताबिक आदिवासी परिवार अपने दिवंगत सदस्यों के लिए मठ बनाते हैं। ये मठ हर गांव में मिल जाते हैं। अंजोर साहू ने बिना किसी कारण बताए इन मठों पर मिट्टी डलवाकर इनका अस्तित्व ही खत्म कर दिया गया।
थाने के बाहर ग्रामीणों का हंगामा।
धार्मिक भावनाओं को पहुंची ठेस
ग्रामीण लखिल यादव ने बताया कि वे माता-पिता की मौत के बाद भी उनकी पूजा करते हैं। उन्हें देवतुल्य मानकर उनके लिए मठ बनाते हैं। धर्मांतरित व्यक्ति द्वारा मठों को मिट्टी में दबाने से उनकी धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंची है।
ग्रामीणों ने पुलिस और प्रशासन से आरोपी की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है। साथ ही इस मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग भी की है।



