Home Blog  कांकेर पुलिस का मोर मितान के तहत जनसंवाद जारी।

 कांकेर पुलिस का मोर मितान के तहत जनसंवाद जारी।

0

📍 जिला – उत्तर बस्तर कांकेर
📍 दिनांक –12.04.2026

📍 महिला रक्षा टीम द्वारा ताडोकी मेला में जाकर लोगों को किया गया जागरूक।
👮‍♂️ श्री निखिल राखेचा पुलिस अधीक्षक कांकेर के निर्देशानुसार महिला रक्षा टीम (कांकेर पुलिस) द्वारा ताडोकी में आयोजित तीन दिवसीय मेले जाकर जागरूकता अभियान के तहत नुक्कड़ नाटक के आयोजन के माध्यम से लोगों को शराब के सेवन से परिवार व समाज में होने वाले नुकसान,यातायात नियमों के उल्लंघन से जान माल की क्षति,घरेलू हिंसा,मानव तस्करी, साइबर अपराध महिलाओं के साथ होने वाले अपराध के बारे में लोगों को विस्तार से समझाने के पश्चात इससे बचने के उपाय एवं बरतने वाली सावधानियों से भी अवगत कराया गया ।इसके साथ ही महिलाओं एवं छात्राओं को अभिव्यक्ति एप की जानकारी देकर इसकी कार्यप्रणाली एवं ऑनलाइन शिकायत करने के तरीके के बारे में बताकर 20 से अधिक संख्या में डाउनलोड कराया गया तथा कई जगहों में कांकेर पुलिस द्वारा शिकायत पेटी लगाई गई है इसकी भी जानकारी दी गई कि किस प्रकार शिकायत पेटी के माध्यम से अपनी समस्या या संदिग्ध गतिविधियों की सूचना दे सकतीं हैं ।छात्राओ को गुड टच, बैड टच, बाल विवाह,पाक्सो एक्ट, सोशल मिडिया की सुरक्षित उपयोग करने व छात्राओं से संवाद कर अपनी बचाव अपनी सुरक्षा के लिये सेल्फ डिफेंस का डेमो दिखाकर छात्राओं को जागरूक किया गया।

Ro.No - 13759/40

📍 कांकेर पुलिस की अपील:लोगों से अपील है कि सोशल मीडिया का सुरक्षित उपयोग करें,नशे से दूर रहें एवं यातायात नियमों का पालन करें।किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना या शिकायत देने हेतु पुलिस हेल्प लाईन नंबर 9479155125 एवं महिला हेल्प लाईन नंबर 9479155925 में काल या वाट्सअप कर सकते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here