पुसौर
एक गरीब आदिवासी अपने बल बुते दो वक्त की रोटी कमाते हुये टोला मुहल्ला और गांव के विकास में समय देता है और गांव का मुखिया बनता है वह भी एक बार नहीं कई बार। इसमें एक नाम आता है रघुनाथ कौंद। जिन्हौने पिछले दो दषकों से अपनी मेहनत से परिवार को सबल बनाने के साथ साथ अपने जाति समाज और पंचायत वासियों को ससम्मन जिविकोपार्जन का रास्ता दिखाते हुये उनके जीवन को संवारने की कोषिष की है। पुसौर जनपद के सामाजिक व राजनीतिक संगठन से जुडे लोगों ने उक्ताषय की पुश्टी करते हुये कहा कि रघुनाथ कौंद सर्व आदिवासी समाज के प्रदेष उपाध्यक्ष हैं और जिले में भाजपा आदिवासी प्रकोश्ठ के अध्यक्ष है और लगातार सर्व आदिवासी समाज के ब्लाक अध्यक्ष भी बने हुये हैं। अपने आदिवासी समाज में गहरा और मजबूत पैर जमाये हुये उक्त रघुनाथ कौद सांसद प्रतिनिधि रहे एवं मण्डल उपाध्यक्ष भी है। जानकारी के मुताविक आये दिन एनटीपीसी लारा में क्षेत्रीय बेरोजगार युवकों के साथ साथ जिले व बाहर के युवा गण इनसे रोजगार के लिये संपर्क करते रहे हैं जिनसे रोजगार दिलाने के नाम पर किसी भी प्रकार का प्रतिषाद इनसे लिये बगैर इन्हें रोजगार मुहैया कराये हैं। बिते 5 साल में उक्त क्षेत्र में काम कर रहे कई निजी प्रतिश्ठानों में लेन देन होने के बाद ही रोजगार संभव होता था जिसका इन्हौने पुरजोर विरोध ही नहीं किया बल्कि उन युवाओं को दुसरे रोजगार के अवसर प्रदान किये है। छत्तीसगढ प्रदेष, आदिवासी बहुल क्षेत्र है और इसमें रायगढ लोक सभा आदिवासी सीट है। रघुनाथ कौद प्रदेष के अपने आदिवासी भाई बंधुओं एवं रायगढ लोक सभा के अपने आदिवासी समाज के लिये लगातार काम कर रहे हैं इसमें जन सामान्य लोगों के जरूरतों को भी हमेषा प्राथमिकता में लिया है।



