Home देश-विदेश गिरफ्तार: एक्ट्रेस rashmika mandanna का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार!...

गिरफ्तार: एक्ट्रेस rashmika mandanna का डीपफेक वीडियो बनाने वाला आरोपी हुआ गिरफ्तार! पुलिस को एक्ट्रेस ने कहा –

0

एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना के डीपफेक बनाने वाले शख्स को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बता दें कि बीते साल एक्ट्रेस ने इस मामले में शिकायत दर्ज करवाई थी. वहीं अब दिल्ली पुलिस की इस कामयाबी पर रश्मिका मंदाना ने अपनी प्रतिक्रिया दी है.

उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर दिल्ली पुलिस शुक्रिया किया है. रश्मिका ने एक नोट शेयर किया है, जहां उन्होंने लिखा है कि ‘इस केस के आरोपियों को पकड़ने के लिए मैं दिल्ली पुलिस का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं. मैं उन सभी लोगों का दिल से आभार व्यक्त करना चाहती हूं, जो इस मुश्किल घड़ी में मेरे साथ खड़े रहे और मेरी मदद की.

Ro.No - 13759/40

वहीं एक्ट्रेस ने सभी युवाओं को चेतावनी देते हुए आगे लिखा कि ‘सभी लड़के और लड़की ध्यान से सुन लें अगर आपकी तस्वीर का इस्तेमाल किसी भी तरह से छवि खराब करने में किया जा रहा है, तो ये एक दम गलत. आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि ऐसे केस में कौन साथ दे सकता है, जो एक्शन लेने में आपकी हर संभव सहायता करेंगे.’

बता दें कि सिर्फ रश्मिका ही नहीं बॉलीवुड के कई सारी हसीनाओं के मामले भी सामने आ चुके हैं इस लिस्ट में आलिया भट्ट, काजोल, नोरा फतेही के भी डीपफेक वीडियो और फोटोज सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे. हांलाकि, इस मामले को सभी सेलेब्स ने गंभीरता से लिया और फौरन इसपर एक्शन लेने की मांग भी रखी.

वहीं रश्मिका के वर्कफ्रंट की बात करें तो ‘एनिमल’ की ग्रैंड सक्सेस के बाद रश्मिका अब ‘पुष्पा 2: द रूल’ की तैयारी में जुट गई है. इन दिनों वह फिल्म की शूटिंग में व्यस्थ हैं. अल्वू अर्जुन स्टारर ये फिल्म इसी साल 15 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी. फैंस इस फिल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here