संघर्ष भरा रहा छात्र राजनीति से लेकर युवा मोर्चा के महामंत्री का सफर
रायगढ़- छात्रों का संघर्ष हो,राजनैतिक कार्यक्रम हो या धार्मिक शोभायात्रा एक युवा है जो आपको हर जगह उसी ऊर्जा के साथ दिखाई पड़ता है जिसे हम प्रवीण द्विवेदी के नाम से जानते है।छात्र जीवन से ही जिन्होंने सामाजिक क्षेत्र को अपना ध्येय माना आज भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा महामंत्री के रूप में अपने दायित्व का सफलता पूर्वक निर्वहन कर रहे हैं।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगर अध्यक्ष,जिला संयोजक का दायित्व निभा चुके प्रवीण को रायगढ़ के सबसे बड़े कालेज डिग्री कालेज के छात्र संघ चुनाव में प्रभारी के रूप में सभी सीटों में चुनाव जिताने का गौरव भी प्राप्त है।भ्रष्टाचार के विरुद्ध आवाज उठाने पर जेल तक का सफर तय कर चुके प्रवीण द्विवेदी का रोम रोम जनकार्य के लिए समर्पित रहा है।समाज सेवा का सबसे सशक्त माध्यम राजनीति को माना जाता है, सभ्य समाज का निर्माण करना हो या राष्ट्रहित में अपनी आहुति देनी हो इसका अनुकूल माध्यम राजनीति ही है,विश्व की सबसे बड़ी राजनैतिक पार्टी भाजपा में रहकर प्रवीण ने एक सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में अपनी पहचान बनाई है,जब जब पार्टी को निष्ठावान कार्यकर्ता की आवश्यकता हुई है तब तब प्रवीण द्विवेदी को हमने प्रथम पंक्ति में पाया है,जिसके रग रग में भाजपा समाहित हो ,पार्टी के हर निर्देशों के पालन में आतुर हमने प्रवीण को पाया है जब जब चुनाव में महत्वपूर्ण कार्य करना हो तो नेताओं के जहन में प्रवीण का ही नाम आता है।बीती विधानसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी के चुनाव में इनकी सक्रियता देखती ही बनती थी,इन जैसे कार्यकर्ताओं का जुनून ही था जो अपने ओपी भैया को प्रचंड जीत दिलाकर ही माना।कुल मिलाकर देखा जाए तो आज जो भाजपा का जनाधार पूरे देश में है उसका आधार प्रवीण जैसे कार्यकर्ताओं के परिश्रम का ही सार्थक परिणाम है।



