Home छत्तीसगढ़ नाबालिक बालिका से दुष्कर्म मामले में 5 अपराधी गिरफ्तार , पुलिस की...

नाबालिक बालिका से दुष्कर्म मामले में 5 अपराधी गिरफ्तार , पुलिस की बड़ी कार्रवाई

0

 

 

Ro.No - 13759/40

 

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – बीजापुर जिले से बड़ी खबर आपको बता दें 11 अप्रैल 2026 के रात्रि एक नाबालिग बालिका को उसके पूर्व से परिचित व्यक्ति द्वारा बहला फुसलाकर सुनसान जगह पर ले जाकर दुष्कर्म करने की घटना को अंजाम दिया, पूरा मामला भैरमगढ़ थाना क्षेत्र का संवेदनशील मामले को देखते थाना भैरमगढ़ ने घटना में शामिल अपराधियों की गिरफ्तारी करते BNS एवं पॉक्सो एक्ट की सुसंगत धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया गया , वही उपरोक्त घटना में पीड़ित बालिका के पूर्व से परिचित 04 अन्य व्यक्तियों की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

 

नाबालिग से दुष्कर्म करने की घटना में शामिल 04 आरोपी गिरफ्तार एवं 01 विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में।

 

अपराध पंजीबद्ध कर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना भैरमगढ़ द्वारा घटना में संलिप्त ये 05 व्यक्तियों – 1. अंकित परबुलिया 2. लक्ष्मीनाथ लेकाम 3. सुनील परबुलिया 4. जातवेद मोड़ियाम को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना में 01 विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।

 

बालिका नाबालिक उनसे जुड़ा जानकारी नहीं किया गया जारी, पुलिस ने भी इस पूरे कार्रवाई पर किया प्रेस विज्ञप्ति जारी।

 

इस मामले में अधिक जानकारी के लिए हमने बीजापुर पुलिस अधीक्षक डॉ जितेंद्र कुमार यादव से फोन पर बात किया तो उनका साफ कहना था कि इस पूरे संवेदनशील मामले में संलिप्त अपराधियों की गिरफ्तारी कर आगे की करवाई किया जा रहा है ।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here