
घरघोड़ा—एनटीपीसी तलाईपाली चोटीगुढा़ के प्रभावित युवा एवं महिलाओं ने आज घरघोड़ा एसडीएम को ज्ञापन सौंपा जिसमें युवाओं और महिलाओं ने अपने एनटीपीसी में प्रभावित जमीन के एवज में मुआवजे संबंधित समस्याएं से अवगत कराया साथ ही जमीन अधिग्रहण अधिनियम के अंतर्गत नौकरी देने की मांग की ग्रामीणों का आरोप है कि एनटीपीसी के जिम्मेदार अधिकारी द्वारा ठेकेदार से मिलकर छत्तीसगढ़ के बाहरी व्यक्तियों को नौकरी में रखा जा रहा है जिससे कि उनके अधिकारों का हनन हो रहा है साथ ही साथ ग्रामीणों की मांग यह भी थी कि माइंस में ब्लास्टिंग की जो रेंज है उसे कम किया जाए जिससे कि ग्रामीणों को किसी प्रकार का नुकसान व क्षति ना पहुंचे इन सभी मांगों को लेकर आज चोटीगुढा़ के ग्रामीणों ने एसडीएम घरघोड़ा को पत्र सौंपा है और 7 दिवस के अंदर मांग पूरी नहीं होने पर पी सी पटेल माइंस कंपनी को संपूर्ण रूप से बंद करने की बात कही, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी पी सी पटेल प्रबंधक एनटीपीसी की होगी



