Home Blog हाथ से कैसे निकल गई ब्लॉकबस्टर? मानुषी छिल्लर को 900 करोड़ी मूवी...

हाथ से कैसे निकल गई ब्लॉकबस्टर? मानुषी छिल्लर को 900 करोड़ी मूवी का ऑफर! कहां अटक गई बात? जानिए

0

How did Blockbuster slip away? 900 crore movie offer to Manushi Chhillar! Where did the matter get stuck? Learn

पूर्व मिस वर्ल्ड मानुषी छिल्लर फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेर रही हैं. उन्होंने अक्षय कुमार के साथ ‘सम्राट पृथ्वीराज’ मूवी से बॉलीवुड में कदम रखा था. हाल ही में मानुषी छिल्लर की फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ रिलीज हुई है. कुछ समय पहले अफवाहें उड़ीं कि मानुषी छिल्लर को संदीप रेड्डी वांगा की मूवी ‘एनिमल’ ऑफर हुई थी. अब इस मामले में एक्ट्रेस ने अपना रिएक्शन दिया है.

Ro.No - 13672/156

जूम के साथ इंटरव्यू के दौरान मानुषी छिल्लर से पूछा गया कि क्या उन्हें ‘एनिमल’ ऑफर हुई थी? तो एक्ट्रेस ने जवाब में कहा कि काश, मुझे इन अफवाहों के बारे में पता होता. उनसे पूछा गया कि अगर उन्हें सच में ‘एनिमल’ में काम करने का मौका मिलता तो वह रश्मिका मंदाना या तृप्ति डिमरी के किरदारों में से किसे निभाना पसंद करती? इसके जवाब में मानुषी छिल्लर ने कहा कि वह रश्मिका मंदाना के किरदार को निभाना पसंद करतीं.

‘एनिमल’ में कौन सा किरदार निभाना पसंद करतीं मानुषी?

मानुषी छिल्लर ने कहा, ‘दोनों किरदार वाकई दिलचस्प हैं, लेकिन मुझे रश्मिका का किरदार बहुत ज्यादा पसंद आया, क्योंकि एक तरफ जहां मर्द एक-दूसरे से लड़ रहे थे, वह वास्तव में डटकर खड़ी है और पीछे नहीं हटती है. उन्होंने सचमुच में आदमी का सामना किया. उन्होंने उसे जवाबदेह ठहराया. उसने कहा, मुझे इसकी परवाह नहीं है कि तुम कौन हो, बाहर क्या कर रहे हो और तुम कितने खतरनाक हो सकते हो. लेकिन तुम मेरे पति हो और मेरे प्रति तुम्हारी जिम्मेदारी है

एक्ट्रेस ने बताया, ‘मेरा मानना है कि यह बहुत अच्छा मौका था और उन्होंने (रश्मिका मंदाना) बहुत अच्छा काम किया. यह एक ऐसी भूमिका है, जिसे मैं निभाना पसंद करती.

इन फिल्मों में काम कर चुकी हैं मानुषी छिल्लर

बताते चलें कि मानुषी छिल्लर ‘सम्राट पृथ्वीराज’ के बाद विक्की कौशल की मूवी ‘द ग्रेट इंडियन फैमिली’ में नजर आई थीं. इसके बाद उन्होंने साउथ फिल्म ‘ऑपरेशन वैलेंटाइन’ में काम किया. इन दिनों मानुषी छिल्लर की मूवी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ सिनेमघरों में लगी है, लेकिन उम्मीद के मुताबिक फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कलेक्शन नहीं कर पा रही है.

रश्मिका का किरदार आया पसंद

साक्षात्कार में मानुषी से एक सवाल यह भी पूछा गया कि अगर वाकई में उन्हें इन दोनों फिल्मों में अभिनय करने का मौका मिलता तो वह कौन-सा किरदार निभाना पसंद करती। इसके जवाब में मानुषी ने कहा कि रश्मिका और तृप्ति दोनों के ही किरदार काफी दिलचस्प हैं, पर उन्हें ‘एनिमल’ में रश्मिका का किरदार काफी पसंद आया। इसकी वजह बताते हुए उन्होंने कहा कि जहां पूरी दुनिया में आदमी एक-दूसरे से लड़ रहे थे तब रश्मिका के किरदार ने एक आदमी का सामना किया और उसे जिम्मेदार ठहराया। मानुषी ने कहा कि रश्मिका ने इस किरदार को बेहतरीन ढंग से अदा किया।

मिस वर्ल्ड के चलते नहीं कर पाई फिल्म

मानुषी ने रश्मिका के किरदार के अलावा ‘कबीर सिंह’ में कियारा आडवाणी द्वारा निभाई गई प्रीति की भूमिका पर भी बात की। मानुषी ने इस अफवाह का भी जवाब दिया कि क्या मानुषी को प्रीति का किरदार ऑफर किया गया था। इस पर उन्होंने कहा कि इस बात में थोड़ी सच्चाई है। उन्होंने कहा कि इसके बारे में उन्हें काफी देर से मालूम हुआ था। यह वह दौर था, जब मानुषी मिस वर्ल्ड थीं और एक अनुबंध के चलते उन्हें एक साल तक वही काम करना था।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here