Home छत्तीसगढ़ 21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

21 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री करते एक आरोपी गिरफ्तार

0

 

 

Ro.No - 13848/159

सक्ती। जिले के जैजैपुर थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा ने बताया कि श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदया सुश्री अंकिता शर्मा (भा.पु.से), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया रमा पटेल (रा.पु.से), एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) सक्ति मनीष कुंवर (रा.पु.से.) के द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध शराब बिक्री एवम तस्करी की रोकथाम के लिए कड़ी कार्यवाही करने का निर्देश दिया गया है, जिसके परिपालन में दिनाक 20.04. 2024 को मुखबिर सूचना पर ग्राम तुषार नहर पुल हाई स्कूल के पास में शराब रेड कार्यवाही किया गया जहां आरोपी लखन दिनकर पिता लक्ष्मण दिनकर उम्र 66 साल साकिन तुषार थाना जैजैपुर के द्वारा अवैध 21 लीटर हाथ भट्ठी की बनी हुई कच्ची महुआ शराब कीमती 2100/– रूपये को बिक्री करते गवाहों के समक्ष जप्त कर कब्जा पुलिस लिया गया। आरोपी का कृत्य अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का पाए जाने से आरोपी को दिनांक 20.04.2024 के 22:30 बजे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया l
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी निरीक्षक ललित चंद्रा के मार्गदर्शन में सहा. उप निरी. एस. एन. मिश्रा , आर. दिनेश पटेल, मनोज, मुकेश सिदार, संतोष मनीकपुरी का सराहनीय योगदान रहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here