Home Blog ₹70 के डिविडेंड से भी खुश नहीं निवेशक,टाटा ग्रुप के ‘कमाऊ स्टॉक’...

₹70 के डिविडेंड से भी खुश नहीं निवेशक,टाटा ग्रुप के ‘कमाऊ स्टॉक’ में गिरावट, इस बात से नाराज होकर बेचे शेयर

0

Investors are not happy even with the dividend of ₹ 70, decline in the ‘earning stock’ of Tata Group, angry over this they sold shares.

टाटा ग्रुप की एक नामी कंपनी के शेयरों में आज बड़ी गिरावट देखने को मिली. हैरानी की बात है कि इस कंपनी ने अपने निवेशकों को 70 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया फिर भी शेयर स्टॉक एक दिन में 5 फीसदी तक टूट गया. दरअसल यह गिरावट कंपनी के Q4 नतीजों के कारण हुई. कंपनी को पिछली तिमाही की तुलना में शुद्ध लाभ में 4.6% की गिरावट हुई है. पिछले कुछ वर्षों में टाटा एलेक्सी के शेयरों ने शेयरधारकों को जबरदस्त रिटर्न दिया है. खासकर, कोरोना काल में हुई गिरावट के बाद तो यह शेयर जबरदस्त तरीके से भागा.
टाटा एलेक्सी के शेयरों में आई इस गिरावट पर एनालिस्टों ने अपनी राय रखी और बताया कि आने वाले महीनों में इस शेयर की चाल कैसी रह सकती है.

Ro.No - 13759/40

बुरे रिजल्ट से बुरी तरह गिरे शेयर

चौथी तिमाही के रिजल्ट आने के बाद टाटा एलेक्सी के शेयर सुबह गिरावट के साथ 7034 रुपये के स्तर पर खुले और 7000 रुपये पर लो बनाया. मंगलवार को टाटा एलेक्सी के शेयर 7395 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे. इंट्रा डे के दौरान कंपनी के शेयरों में 5 फीसदी तक गिरावट देखने को मिली.
टाटा एलेक्सी के शेयरों ने 10 साल में निवेशकों की जबरदस्त कमाई कराई. 2014 में इस शेयर की कीमत 200 रुपये थी जो बढ़कर 10760 रुपये तक पहुंच गई. अगस्त 2022 में शेयर ने यह रिकॉर्ड स्तर छुआ था. हालांकि, तब से शेयर में करेक्शन जारी है. यह स्टॉक अपने उच्चतम स्तर से काफी नीचे कारोबार कर रहा है.

क्या कहते हैं एक्सर्ट्स

टाटा एलेक्सी के तिमाही रिजल्ट के बाद मार्केट एक्सपर्ट्स ने कहा कि निकट अवधि में आय में सीमित सुधार की उम्मीदों के कारण आईटी कंपनियों के प्रति सेंटिमेंट कमजोर बने हुए हैं. वहीं, FY25 के लिए ग्रोथ की संभावनाएं अनुमानित है. Tata Elxsi के निदेशक मंडल ने मार्च 2024 तिमाही के बाद वित्तीय वर्ष 2023-24 के लिए 70 रुपये प्रति शेयर के लाभांश की घोषणा की. हालाँकि, इस ऐलान से निवेशक ज्यादा खुश नहीं हुए और शेयर की कीमतों में गिरावट देखने को मिली.
Q4FY24 में, Tata Elxsi का शुद्ध लाभ 4.6% घटकर 197 करोड़ रुपये रहा, जो Q3FY24 में 206.4 करोड़ रुपये था. साल-दर-साल नेट प्रॉफिट में भी 2.3% की कमी देखी गई. तिमाही के लिए ऑपरेटिंग रेवेन्यू दिसंबर तिमाही में 914.2 करोड़ रुपये से 1% कम होकर 906 करोड़ रुपये रहा. हालांकि, पिछले वर्ष की समान अवधि की तुलना में इसमें 8.1% की वृद्धि देखी गई.

कैसे रहे टाटा एलेक्सी के चौथी तिमाही नतीजे

टाटा एलेक्सी ने मार्च में खत्म हुई चौथी तिमाही में 196.93 करोड़ रुपये का नेट प्रॉफिट हासिल किया. ये इसके पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि से 2.2 फीसदी घटकर रहा है. टाटा एलेक्सी ने शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में 201.51 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया था.

टाटा एलेक्सी के शेयरों में आज बड़ी गिरावट

टाटा एलेक्सी के शेयरों में आज 384.20 रुपये या 5.20 फीसदी की बड़ी गिरावट देखी जा रही है और ये 7,011 रुपये प्रति शेयर पर आ गए हैं. साल 2023 के अपने ऑलटाइम हाई से टाटा एलेक्सी के शेयरों में 20 फीसदी की गिरावट आ चुकी है.

टाटा एलेक्सी के अन्य तिमाही आंकड़े

समीक्षाधीन तिमाही में टाटा एलेक्सी की ऑपरेशनल इनकम 905.94 करोड़ रुपये रही, जबकि एक साल पहले इसी अवधि में यह 837.91 करोड़ रुपये थी. कंपनी ने कहा कि उसका कुल खर्च बढ़कर 677.21 करोड़ रुपये रहा जो एक साल पहले इसी तिमाही में 613.39 करोड़ रुपये था. पूरे वित्त वर्ष 2023-24 में कंपनी का शुद्ध मुनाफा 792.23 करोड़ रुपये रहा. इससे पूर्व वित्त वर्ष 2022-23 में यह 755.19 करोड़ रुपये था. कंपनी ने कहा कि वित्त वर्ष 2023-24 में ऑपरेशन से होने वाली आय 3552.14 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 3144.72 करोड़ रुपये थी.
कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 31 मार्च, 2024 को खत्म वित्त वर्ष के लिए 700 फीसदी के डिविडेंड की सिफारिश की है. ये 10 रुपये फेस वैल्यू के प्रति इक्विटी शेयर पर 70 रुपये है. यह कंपनी के शेयरहोल्डर्स की जनरल मीटिंग में मंजूरी पर निर्भर करता है.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here