Preity Zinta’s reply robbed the gathering, Preity Zinta became a fan of ‘Hitman’, asked to say a word about Rohit Sharma
रोहित शर्मा क्रिकेट जगत में ऐसे खिलाड़ी हैं, जिन्हें परिचय की जरूरत नहीं है. मगर आईपीएल 2024 रोहित और उनकी टीम, मुंबई इंडियंस के लिए अच्छा नहीं गुजरा है. MI प्लेऑफ की रेस से लगभग बाहर हो चुकी है और ‘हिटमैन’ का आईपीएल 2024 में व्यक्तिगत प्रदर्शन भी कुछ खास अच्छा नहीं रहा है. उन्होंने अभी तक 11 मैचों में 326 रन ही बनाए हैं. खैर अब पंजाब किंग्स की सह-मालकिन प्रीति जिंटा ने रोहित शर्मा की तारीफ की है. दरअसल सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म X पर एक फैन ने प्रीति जिंटा से रोहित शर्मा से जुड़ा सवाल किया, जिसका जवाब देते हुए प्रीति खुद को ‘हिटमैन’ की तारीफ करने से रोक नहीं पाईं.
एक फैन ने प्रीति जिंटा से पूछा कि अगर उन्हें रोहित शर्मा के लिए एक शब्द कहना हो तो वो क्या कहेंगी. इसके जवाब में बॉलीवुड अभिनेत्री ने लिखा कि रोहित एक प्रतिभाओं से भरे खिलाड़ी हैं. इस तारीफ को सुनकर बहुत लोग अगले साल रोहित शर्मा के पंजाब किंग्स में आने के कयास लगाने लगे हैं. चूंकि पिछले दिनों रोहित के MI फ्रैंचाइज़ी छोड़ने की खबरें चरम पर थीं और वैसे भी अगले साल मेगा ऑक्शन होना है. ऐसे में रोहित शर्मा का पंजाब का किसी अन्य टीम में जाना पूरी तरह संभव है.
क्या अब भी प्लेऑफ में जा सकती है MI?
आईपीएल 2024 में मुंबई इंडियंस ने अभी तक 11 मैचों में केवल 3 जीत दर्ज की हैं और 8 में उसे हार मिली है. 6 अंकों के साथ MI अभी प्वाइंट्स टेबल में आखिरी स्थान पर मौजूद है. अगर मुंबई को अब भी प्लेऑफ में पहुंचना है तो उसे लीग स्टेज में बाकी तीनों मैच जीतने होंगे. मगर टीम के लिए टॉप-4 में जगह पक्की करने की राह आसान नहीं है क्योंकि तीनों मैच जीतने के बाद भी उसे अन्य मैचों के परिणाम पर निर्भर रहना पड़ेगा. मुंबई इंडियंस को अभी SRH, KKR और LSG के खिलाफ एक-एक मैच खेलना है.
प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स का परफॉर्मेंस इस सीजन बेहद ही खराब रहा है. पंजाब ने अबतक 11 मैच खेले हैं जिसमें केवल 3 मैच में ही जीत हासिल कर पाई है. पंजाब किंंग्स के परफॉर्मेंस को लेकर प्रीति तनिक भी खुश नहीं हैं. प्रीति ने अपनी टीम को लेकर भी रिएक्ट किया है.
सोशल मीडिया मंच पर अपनी टीम को लेक रिेएक्ट करते हुए प्रीति ने लिखा, “बहुत खुश नहीं हूं, हमने आखिरी गेंद पर चार गेम गंवाए. हमने अपने कप्तान को चोट के कारण खो दिया. कुछ गेम शानदार थे और कुछ उतने अच्छे नहीं थे. हम भविष्य में तभी अच्छा प्रदर्शन करेंगे जब हम अपने घरेलू मैच जीतेंगे. हमारे प्रशंसकों का बहुत-बहुत धन्यवाद जिन्होंने हमेशा हमारा साथ दिया.”
आईपीएल 2024 के प्वाइंट्स टेबल में पंजाब 8वें नंबर पर है. वहीं, आखिरी दो पायदान पर गुजरात और मुंबई की टीम मौजूद है. इसके अलावा पहले नंबर पर इस समय केकेआर है और दूसरे नंबर पर राजस्थान की टीम विराजमान है. आईपीएल 2024 का फाइनल 26 मई को खेला जाएगा.



