Monsoon in Chhattisgarh: Where is the possibility of rain in Chhattisgarh? Monsoon advances, entire Bastar gets wet: Know the complete update of monsoon activity
रायपुर। सुकमा में रुका मानसून अब आगे बढ़ने लगा है। बीजापुर में इसके प्रवेश करते ही बस्तर संभाग के ज्यादातर हिस्सों में अच्छी बारिश हुई है। बीजापुर में तो कुछ ही घंटे में 5 सेमी से ज्यादा बरिश दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार परिस्थितियां मानूसन के आगे बढ़ने के अुनकूल बनी हुई हैं। ऐसे में आज मानसून कुछ और आगे बढ़ सकता है। संभव है कि आज मानसून पूरे बस्तर संभाग को कवर कर ले।
मानूसन के पहुंचने से बस्तर संभाग में लोगों को बड़ी राहत मिली है, लेकिन राज्य के बाकी हिस्सों में अब भी गर्मी से लोग बेहाल हैं। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में दिन का अधिकतम तापमान 40 डिग्री या उससे ऊपर बना हुआ है। मौसम विज्ञानियों की राय है कि बस्तर में हो रही बारिश से राज्य के मैदानी क्षेत्रों की हवा में नमी बढ़ सकती है। इससे उमस बढ़ सकती है, लेकिन इसके कारण शाम-रात में हल्की से मध्य म वर्षा भी हो सकती है।
सरगुजा संभाग में लू चलने की संभावना
इस बीच मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में लू (हीट वेव) चलने की आशंका व्यक्त की है। सरगुजा में बुधवार को अधिकत तापमान करीब 42 डिग्री रिकार्ड किया गया जो सामान्य से लगभग 5 डिग्री सेल्सियस अधिक है। अगले 24 घंटे के लिए जारी मौसम अनुमान में मौसम विभाग ने सरगुजा संभाग में लू चलने की आशंका जाहिर की है।
जानिए..कहां- कितनी हुई बारिश
मानसून के बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में सक्रिय होने का असर लगभग पूरे बस्तर संभाग में दिख रहा है। एक दिन पहले बीजापुर में मानूसन प्रवेश किया तो वहां 5 सेमी बारिश हुई। ओरछा, कटेकल्याण और नारायणपुर में 3-3 सेमी, दंतेवाड़ा, पखांजूर, बस्तर, भोपालपट्टनम, कोंडागांव, लोहांडीगुड़ा समेत कई स्थानों पर 2 सेमी जबकि कांकेर सहित कुछ अन्य स्थानों पर एक सेमी तक बारिश हुई है।
जानिए… कब तक पूरे छत्तीसगढ़ में पहुंचेगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार परिस्थितियां मानूसन के आगे बढ़ने के अनुकूल बनी हुई है। ऐसे में मानसून अगले 24 से 48 घंटो में पूरे बस्तर संभाग को पार करते हुए रायपुर और दुर्ग संभाग के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो सकता है। मौसम विज्ञानियों के अनुसार मानसून की हलचल तेज हुई तो एक ही दिन में मानसून पूरे बिलासपुर संभाग तक पहुंच सकता है।
मौसम विभाग ने गलत जानकारी कर दी थी जारी
मौसम विभाग की जानकारी एक बार फिर गलत निकली है। विभाग ने 8 जून को सूचना जारी की थी कि मानसून की बस्तर में एंट्री हो चुकी है। जबकि अभी प्रदेश में मानसून की एंट्री होने में तीन दिन और लग सकते हैं। मौसम विभाग के मुताबिक बस्तर में 14 और रायपुर में 15-16 जून तक मानसून की एंट्री हो सकती है।
जब भी मौसम विभाग मानसून की घोषण करता है तो उक्त क्षेत्र में लगातार दो दिनों तक उस क्षेत्र के 80% स्टेशनों में 2.5 मिमी या अधिक वर्षा हो तो दूसरे दिन मानसून पहुंचने की घोषणा की जाती है। इन संकेतों को दरकिनार कर मानसून एंट्री को घोषणा कर दी गई थी। बता दें कि प्रदेश का औसत पारा 41 डिग्री के आसपास है। हवा में 60 फीसदी नमी होने के कारण उमस भरी गर्मी से लोग परेशान हैं।
सुकमा में अटका मानसून
मौसम विभाग का कहना है कि मानसून अभी सुकमा में अटका हुआ है। यहां चार दिन बीत गए हैं, बस्तर के इलाके में ही रुका हुआ है। अब मानसूनी हवाओं के आने की उम्मीद है, जहां से आगे 48 घंटे में आगे बढ़ने की उम्मीद है। वहीं रायपुर पहुंचने में मानसून को अभी तीन से चार दिन का समय लगेगा।
इन जिलों में आज बारिश की संभावना
सुकमा से मानसून के अगले 48 घंटे के दौरान आगे बढ़ने की उम्मीद है। जबकि रायपुर पहुंचने में अभी भी तीन से चार दिन का वक्त और लगेगा। मौसम विभाग के अनुसार गरियाबंद, धमतरी, बस्तर, कोंडागांव, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, कांकेर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर जिले में आज हल्की बारिश के आसार हैं।
जुलाई में बढ़ेगी बारिश की गतिविधि
मौसम विशेषज्ञ एचपी चंद्रा ने बताया कि बुधवार को दुर्ग जिले के अधिकांश क्षेत्रों में हवा की रफ्तार 40-50 किलोमीटर प्रतिघंटा तक रहेगी। इसके साथ ही जिले में अंधड़ की भी संभावना है। कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश भी हो सकती है। मानसून के दुर्ग जिले में दस्तक के बाद भी जून महीने में बहुत अधिक बारिश की संभावना नहीं है। जुलाई के पहले हफ्ते से बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। तब तक के लिए तापमान में बढ़ोतरी भी संभावित रहेगी।



