Home Blog Sumona Chakravarti? कपिल शर्मा से नहीं कर रहीं बात, ‘द ग्रेट इंडियन...

Sumona Chakravarti? कपिल शर्मा से नहीं कर रहीं बात, ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ से हटाये जाने से गुस्सा हैं

0

Sumona Chakravarti? She is not talking to Kapil Sharma, she is angry at being removed from ‘The Great Indian Kapil Show’

नई दिल्ली। सुमोना चक्रवर्ती कई सालों से टीवी में काम कर रही हैं। मगर उन्हें पहचान कपिल शर्मा के शो कॉमेडी नाइट्स विद कपिल से मिली। मंजू शर्मा बनकर सुमोना ने लाखों-करोड़ों दिल जीते। इसके बाद वह कपिल शर्मा के शो द कपिल शर्मा शो में भी नजर आईं।
मगर पिछले 10 साल से कपिल शर्मा की ऑन-स्क्रीन बीवी बनकर एंटरटेनमेंट करने वालीं सुमोना को नेटफ्लिक्स के कॉमेडी शो द ग्रेट इंडियन कपिल शो में जगह नहीं मिली। इस शो से सुनील ग्रोवर की तो वापसी हुई, लेकिन सुमोना की जगह छिन गई।

Ro.No - 13672/156

शो में हिस्सा बनने की थी उम्मीद

कहा जा रहा है कि नेटफ्लिक्स शो से निकाले जाने के बाद सुमोना चक्रवर्ती काफी नाराज हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि वह नेटफ्लिक्स के शो का हिस्सा नहीं होंगी। हिंदुस्तान टाइम्स के मुताबिक, उन्हें लग रहा था कि शो के डिजिटल वर्जन में पूरी कास्ट को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन उन्हें कपिल शर्मा की तरफ से कोई कॉल नहीं आया। सुनील ग्रोवर के शो में वापस आने के बाद कपिल ने सिर्फ कृष्णा अभिषेक और कीकू शारदा को वापस रखा।

शो से निकाले जाने से शॉक में सुमोना

कहा गया कि शो से पत्ता कटने से सुमोना चक्रवर्ती काफी हैरान हैं। उन्हें लगता था कि उनके डायलॉग डिलीवर करने का तरीकों पर चुटकले सिर्फ शो में मौज-मस्ती तक ही सीमित थे, लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि यह उससे आगे बढ़ जाएगा। जब उन्हें पता चला कि अब वह शो का हिस्सा नहीं हैं तो उन्हें बहुत गुस्सा आया और वह अभी भी इससे परेशान हैं। हालांकि, चुप रहकर वह इससे निपट रही हैं।
कहा ये भी जा रहा है कि बार-बार उनसे कपिल शर्मा शो से निकाले जाने के बारे में पूछा जा रहा है जो उन्हें और परेशान कर रहा है। उनकी कपिल शर्मा से कोई अनबन नहीं है, लेकिन जब से उन्हें हटाया गया है तब से वह उनसे बात नहीं कर रही हैं।

सुमोना चक्रवर्ती ने कही थी ये बात

कुछ समय पहले सुमोना चक्रवर्ती ने पहली बार नेटफ्लिक्स शो का हिस्सा न बनने पर चुप्पी तोड़ी थी। अभिनेत्री ने कहा था, “वो मेरी जिंदगी के बेहतरीन 10 साल थे। एक प्रोजेक्ट खत्म हुआ, तो उन्होंने (कपिल) आगे बढ़कर दूसरा प्रोजेक्ट शुरू कर दिया और मैं दूसरा प्रोजेक्ट कर रही हूं। बस इतना ही है। जहां तक ​​मिसिंग की बात है, तो वो मेरे सहकर्मी हैं। मैंने अपनी निजी और पेशेवर जिंदगी के बीच एक रेखा खींची है। मैं अपना काम घर नहीं ले जाती और न ही अपनी निजी जिंदगी को काम पर लाती हूं।”

कपिल शर्मा से नाराज हैं सुमोना चक्रवर्ती?

सुमोना चक्रवर्ती से कई बार पूछा भी गयाकि आखिर इस बार वो नेटफ्लिक्स पर आ रहे कपिल के शो में क्यों नजर नहीं आ रही हैं. लेकिन इस पर सुमोना ने अब तक कोई साफ जवाब नहीं दिया था. हालांकि अब सुमोना ने खुलासा किया है कि जब कपिल ने नेटफ्लिक्स कॉमेडी शो के लिए उनसे संपर्क नहीं किया तो वह खुद भी हैरान रह गईं. एक्ट्रेस ने कहा कि वह शो में से अपनी मर्जी से बाहर नहीं गईं.
हिंदुस्तान टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, सुमोना ने कहा कि, ‘जब कपिल ने उन्हें अपने शो के लिए अप्रोच नहीं किया तो वह हैरान और गुस्से में थीं. सूत्र ने दावा किया कि सुमोना अभी भी कपिल से नाराज हैं क्योंकि सुनील ग्रोवर के साथ काम करने के लिए राजी होने के बाद उन्होंने कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक से संपर्क किया, लेकिन उनसे नहीं किया.

कपिल शर्मा ने नहीं किया एक्ट्रेस को फोन!

सुमोना ने आगे कहा कि, ‘उन्हें उम्मीद थी कि शो के डिजिटल वर्जन के लिए पूरी कास्ट को बरकरार रखा जाएगा, लेकिन उन्हें कपिल की तरफ से कोई कॉल नहीं आया.’ सुमोना को हमेशा लगता था कि उनकी डायलॉग डिलीवरी और स्टाइल को लेकर शो में किए गए मजाक को रियल में लिया जाएगा. लेकिन उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि ऐसा भी हो जाएगा. एक्ट्रेस की बातों से ऐसा लगता है कि जो कुछ हुआ उससे सुमोना नाराज हैं. लेकिन इन सब चीजों पर एक्ट्रेस ने चुप रहना और इस बारे में बात ना करना चुना.
कहा जा रहा है कि सुमोना से जब कपिल के शो से गायब होने के बारे में पूछा जाता है तो उन्हें ये चीज और ज्यादा परेशान करती है. ये सवाल उनके जले पर नमक छिड़कने का काम करता है. हालांकि सुमोना को कपिल से कोई शिकायत नहीं है, लेकिन उसके बाद दोनों ने बात नहीं की है.

‘खतरों के खिलाड़ी 14’ में नजर आएंगी सुमोना चक्रवर्ती

बता दें कि सुमोना चक्रवर्ती ने कपिल के साथ 10 साल तक काम किया है और ‘कॉमेडी नाइट्स विद कपिल’ और ‘द कपिल शर्मा शो’ का हिस्सा रही हैं. लेकिन, जब कपिल ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के साथ लौटे तो उन्होंने सुमोना को नहीं लिया. बता दें कि फिलहाल एक्ट्रेस ‘खतरों के खिलाड़ी 14’ की शूटिंग कर रही हैं.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here