Deputy Engineer of Mungeli Municipality Deepak Kumar Devangan suspended
मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट
कार्य में लापरवाही एवं अनुपस्थिति की मिल रही थी लगातार शिकायतें, कलेक्टर ने की कार्यवाही
मुंगेली – मुंगेली नगर पालिका के उप अभियंता दीपक कुमार देवांगन को कलेक्टर राहुल देव ने आदेश जारी कर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। सब इंजिनियर देवांगन के कार्य में रुचि नहीं लेने से विकास के महत्वपूर्ण कार्य बाधित हो रहे थे। विकास कार्य की धीमी गति से आमजनों में भी खासी नाराजगी थी। इसके साथ-साथ उनके विरुद्ध सक्षम अधिकारी के बिना अनुमति के मुख्यालय से लगातार अनुपस्थित रहने की भी शिकायतें मिल रही थी। कलेक्टर ने इस पर तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारी को उनके विरुद्ध जांच कर प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। जांच में उक्त शिकायत सही पाया गया। जिसके पश्चात उप अभियंता देवांगन को सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण तथा अपील नियम) 1966 के नियम 9 के तहत तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है। निलंबन अवधि में देवांगन को मुख्यालय नगर पालिका परिषद लोरमी से संबद्ध किया गया है। उक्त अवधि में केवल उन्हें निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।



