Home Blog Kanwar Yatra: पुलिस ने बंद कराईं मीट की दुकानें,दिल्ली-देहरादून हाईवे पर ,...

Kanwar Yatra: पुलिस ने बंद कराईं मीट की दुकानें,दिल्ली-देहरादून हाईवे पर , कांवड़ मार्ग पर नॉनवेज रेस्टोरेंट भी नहीं खुले

0

Kanwar Yatra: Police closed meat shops, non-veg restaurants also did not open on Delhi-Dehradun highway and Kanwar route

कांवड़ यात्रा को लेकर चल रहे नेमप्लेट विवाद के बीच अब मुरादाबाद नगर आयुक्त ने सावन महीने में कांवड़ यात्रा के रूट में पड़नेवाली मांस/ अंडे की दुकानों को तत्काल प्रभाव से बंद करने के निर्देश जारी किया है। इससे पहले यूपी सरकार ने कांवडि़यों की पवित्रता का ख्याल रखते हुए एक और आदेश दिया था, जिसके मुताबिक कांवड़ रूट के दुकानदारों को नेम प्लेट लगाना अनिवार्य है।

Ro.No - 13672/156

पहले सोमवार पर उमड़ रही भीड़

दो अगस्त को पावन शिवरात्रि का पर्व है। आज सोमवार से सावन का पवित्र महीने का शुभारंभ हो गया है। मंदिरों में शिव भक्तों की भीड़ जलाभिषेक को उमड़ रही है। हरिद्वार से पवित्र गंगा जल लेकर कांवड़िये अपने गंतव्य की ओर दून हाईवे-58 से निकलना शुरू हो गए हैं। जिसके चलते पुलिस ने कांवड़ यात्रा मार्ग पर जो भी मीट की दुकान, रेस्टोरेंट और ठेले लगे थे, उन सबको बंद करा दिया है। साथ ही शराब की दुकानों को त्रिपाल से ढकवा दिया गया है।

रविवार रात में खुली दुकान तो पहुंची पुलिस

रुड़की रोड पर सोफीपुर गेट के पास और कंकरखेड़ा में सरधना बाईपास फ्लाईओवर के नजदीक रविवार रात को मीट की दुकान खुली थी, जिसे पुलिस ने बंद कर दिया। साथ ही दोबारा इस तरह की हरकत करने पर मुकदमा दर्ज की चेतावनी दी है।

पूरे श्रावण महीने बंद रहेंगी दुकानें

महापौर, नगर निगम, मुरादाबाद ने आदेश जारी किया है कि तत्काल प्रभाव से महानगर मुरादाबाद के समस्त कावंड मार्ग पर चल रहे अंडा/मीट/मांस की दुकानें/ होटल इत्यादि को बंद किया जाए। साथ ही खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा-17 और धारा-17 सी के अन्तर्गत आने वाले हलाल प्रमाणन (सर्टिफाईड) उत्पादों की बिक्री पर पूर्णत रोक लगाया है।

इस वजह से लिया गया दुकानों को बंद करने का निर्णय

दरअसल, 22 जुलाई से शुरू हुए श्रावण महीने में कांवड़िए हरिद्वार से जल लेकर कांठ रोड से एवं गढ़मुक्तेश्वर से जल लेकर दिल्ली रोड से महानगर में प्रवेश करते हैं। कांठ रोड एवं दिल्ली रोड पर अंडा/मीट/ मांस की दुकानें और होटल संचालित है, जिनके खुले रहने से दुकानों / होटलों के आस-पास गंदगी फैली रहती है। इससे कांवड़ियों / श्रद्धालुओं की आस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है जिससे कानून व्यवस्था खराब होने की स्थिति उत्पन्न हो जाती है।

पुलिस ने हाईवे पर किया सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम

सीओ दौराला शुचिता सिंह ने बताया कि कंकरखेड़ा से लेकर मोदीपुरम, पल्लवपुरम और दौराला थाना क्षेत्र में जितनी भी कावड़ मार्ग पर मीट की दुकानें हैं, सब बंद करा दी है। खोलने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई होगी। साथ ही पुलिस को लगातार गस्त करने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर उससे सख्ती से पूछताछ करने को कहा गया है। कावड़ यात्रा के लिए सुरक्षा के हाईवे पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here