It is soul-stirring, the act of a sister-in-law who was madly in love with her brother-in-law, she killed her own brother by beating him with a rod
कांटी (मुजफ्फरपुर)। मुजफ्फरपुर जिले के कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहां खरगी गांव में जीजा-साली के प्रेम का विरोध करने पर रितेश कुमार को घर के अंदर ही उसके स्वजन ने पीट-पीट कर हत्या कर दी।
साक्ष्य को छिपाने के लिए उसके शव को जलाने का प्रयास किया। इसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने जले हुए शव के अवशेष को जब्त किया है। घर के अंदर से खून लगे लाठी और रॉड भी जब्त किया है। खून के छींटे मिटाने के लिए घर को धोया भी गया।
एफएसएल की टीम ने घर के अंदर खून के धब्बे को संग्रहित किया है। इस मामले में रितेश की पत्नी खुशबू कुमारी ने छह नामजद आरोपितों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है।
मुख्य आरोपी कोमल कुमारी गिरफ्तार
दर्ज एफआईआर में उसने पति के बहनोई मीनापुर थाना के हरका मानशाही गांव के संजीव सिंह, भाई संजय सिंह, भाभी रितु देवी, पिता भगवान सिंह, मां शीला देवी व बहन कोमल कुमारी शामिल है। पुलिस ने कोमल कुमारी को गिरफ्तार कर लिया है।
इसकी जानकारी पुलिस उपाधीक्षक (पश्चिमी) अभिषेक आनंद ने शुक्रवार को अपने कार्यालय कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में दी। इस अवसर पर कांटी थानाध्यक्ष सुधाकर पांडेय मौजूद थे।
मृतक की पत्नी ने बताई पूरी कहानी
एफआईआर में खुशबू कुमारी ने बताया कि उसके पति रितेश कुमार के साथ उसके बहनोई संजीव सिंह व भाई संजय सिंह दुर्व्यवहार करते थे। इससे तंग आकर वे उसके व बच्चों के साथ मुजफ्फरपुर शहर में रहते थे।
उसने आरोप लगाया कि उसकी शादी-शुदा ननद कोमल कुमारी का बहनोई संजीव सिंह से प्रेम संबंध चल रहा था। इसका विरोध उसका पति करता था।
23 जुलाई को संजीव सिंह व संजय सिंह उसके पति को बुलाकर घर ले गए। इसके बाद पीट-पीट कर हत्या कर दी। उसे अपने मृत पति का अंतिम दर्शन भी नहीं करने दिया और शव को जला दिया। इसकी सूचना उसके मायके वाले ने पुलिस को दिया।
पुलिस उपाधीक्षक ने क्या कहा
पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया,
कोमल व उसके बहनोई के बीच मधुर संबंध की बात बताई गई है। रितेश की हत्या के सभी आरोपित उसके स्वजन ही है। घटना के पीछे संपत्ति विवाद की बिंदु पर भी जांच की जा रही है। अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी की जा रही है। -अभिषेक आनंद, पुलिस उपाधीक्षक, मुजफ्फरपुर पश्चिमी
आरोपी युवती गिरफ्तार
मामला जिले के कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा खरगी गांव का बताया जा रहा है। जहां जीजा-साली के बीच अवैध संबंध कायम हो जाता है। साली का दिल जीजा पर आ जाता है। वो अपनी बहन के परिवार उजड़ने की चिंता नहीं करते हुए जीजा के साथ जीने मरने की कसम खाने लगती है। उसके बाद साली ने अपने पति का घर छोड़ दिया। जीजा के पास चली आई। लोक-लिहाज की चिंता नहीं करते हुए दोनों साथ रहने लगे। समाज में कई तरह की बातें होने लगी। तब दोनों गांव छोड़कर एक दूसरे के साथ रहने लगे। इस अवैध रिश्ते को लेकर और अपने पति की करतूत को देखकर पत्नी परेशान रहने लगी। उसके बाद उसने आरोपी साली के भाई से इसकी शिकायत की।
अवैध संबंध में हत्या
युवकी का भाई अपनी बहन को समझाने लगा। उसने रिश्ते तोड़ देने की सलाह दी। बहन को अब भाई का रोकना बर्दाश्त से बाहर हो गया। उसने जीजा को इसकी जानकारी दी। भाई बहन और बहनोई की नजरों में खटकने लगा। एक पल ऐसा भी आया जब आंखों ही आंखों में जीजा और साली ने रास्ते के पत्थर को हटाने की योजना बना डाली। इस जघन्य हत्याकांड को अंजाम भी दे दिया। जीजा साली ने मिलकर एक युवक की हत्या कर दी। ये युवक और कोई नहीं युवती का सगा भाई था। बहन ने उसे ही रास्ते से हटा दिया। उसकी हत्या करने के बाद उसके शव को जला भी डाला। मृतक की पत्नी ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस ने अधजली लाश को बरामद किया। उसके बाद जांच के बाद इस मामले का खुलासा हुआ।
जीजा साली का प्रेम
पूरे मामले का खुलासा करते हुए डीएसपी पश्चिमी अभिषेक आनंद ने बताया कि 25 जुलाई को कांटी थाना क्षेत्र के अकुराहा खरगी गांव में एक युवक की हत्या कर दी गई। साथ ही शव जलाने के मामले की शिकायत मृत युवक की पत्नी खुशबू कुमारी के द्वारा दर्ज कराई गई थी। मामले की गंभीरता को लेते हुए एक विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया। छानबीन के दौरान हत्या के कई सुराग हासिल हुए। इसी दरम्यान जांच के दौरान मृतक युवक की बहन शक के दायरे में आ गई। सख्ती से पूछताछ के दौरान बहन ने स्वीकार किया कि उसने अपने जीजा के साथ मिलकर इस कांड को अंजाम दिया है। उसका उसके जीजा के साथ अवैध संबंध वर्षों से चल रहा है। इसलिए वो अपने पति को छोड़कर जीजा के साथ रहती है।
तीन परिवार बर्बाद
आरोपी साली ने पुलिस को बताया कि प्रेम-प्रसंग का विरोध सहोदर भाई रितेश कुमार लगातार कर रहा था। ये बात उन्हें अच्छी नहीं लगती थी। उसके बाद जीजा के साथ मिलकर मैंने पूरी प्लानिंग बनाई। पहले लाठी, डंडे और खंती से उसकी पिटाई की। उसके बाद जब वो अधमरा हो गया। उसके बाद हम लोगों ने फिर उसे मारा। जब उसकी मौत हो गई, तब जाकर हम लोगों ने उसके शव को जला दिया। फिलहाल पुलिस महिला को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है और अन्य पांच आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। अवैध संबंध के कारण हुए इस हत्याकांड में तीन परिवार पूरी तरीके से बर्बाद हो गया। एक तो खुद कोमल का अपना परिवार दूसरा उसकी बड़ी बहन का और तीसरा उसके अपने सगे भाई का।



