पुसौर
केन्द्र षासन द्वारा किसानों को कृशि कार्य में सहुलियत दिलाने के मद्देनजर किसान सम्मान राषि प्रदाय करने की योजना लाया जिसमें सर्वप्रथम पुसौर में कई गुना फर्जी किसान हो गये जिसकी पडताल अब तक नहीं हो पाई वहीं जो इसके पात्र किसान है ऐसे किसान इस राषि के लिये बोट जोहते रहे हैं। जानकारी के मुताविक उक्त राषि सैकडों किसानों को पिछले कई सालों से अप्राप्त है और कुछ किसानों के 2 किष्त बचे हैं। उक्ताषय पर कृशि कार्यालय पुसौर के अधिकारी केवाईसी सहित अन्य त्रुटियां अवगत कराते रहे हैं लेकिन वास्तविकता क्या है यह किसी किसान के समझ में नहीं आ रहा है। पुसौर कृशि आफिस वाले रायगढ कृशि आफिस से नहीं होने से हम क्या करेंगे कहते हैं जबकि इनकी ड्यूटी है कि पात्र किसानों को संबंधित राषि मुहैया करायें लेकिन ये रायगढ आफिस का हवाला देकर पल्ला झाडते रहे हैं। ऐसे स्थिति के बावजुद भी नई सरकार से उम्मीद के साथ साथ अपने लाडले विधायक और मंत्री ओपी चैधरी से बहुत ज्यादा भरोसा भी है कि संबंधित किसान अपनी सम्मान राषि जरूर प्राप्त करेंगे।



