मेष राशि : आज आपके जीवन में उत्साह भरपूर रहेगा। सामाजिक व पारिवारिक जीवन में व्यस्तता रहेगी। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।
वृष राशि: आज के दिन आप किसी कठोर सत्य का सामना कर सकते हैं ताकि आपका भ्रम का अंत हो। बिना वजह मन परेशान ना करें। हवाई यात्रा का सहयोग बन सकता है।
मिथुन राशि: आपके पारिवारिक जीवन व व्यावसायिक जीवन में उथल-पुथल रह सकती है। अगर आप एक बिजनेसमैन है तो किसी नए प्रोजेक्ट पर अभी हामी ना भरें। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें
कर्क राशि: विवादों का समाधान करते हुए अंतर्मन की सुने क्योंकि आज का दिन आपके लिए अच्छा है और सारे गिले शिकवे खत्म हो जाएंगे। पेशेवर जीवन में रचनात्मकता में व्यावहारिक दृष्टिकोण से बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने के योग हैं।
सिंह राशि: आज आपके मन में उत्साह रहेगा। परिवार के साथ सुखद क्षण को साझा करेंगे। अंतर्मन में शांति व जीवन में संतुलन रहेगा। सुबह सूर्य देव के बीज मंत्र का जाप करें व बंदर को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।
कन्या राशि: जीवन में कठिन परिस्थितियां निर्मित हो सकती हैं अतः उनका सामना डटकर करें और साहस न छोड़ें। नई चुनौतियों को स्वीकार करने का समय है।
तुला राशि: लंबी दूरी की यात्राओं के योग बन सकते हैं। घर में कार्यस्थल पर अनावश्यक रूप से गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे। जीवनसाथी से मिलाकर रखें और बिना वजह बहस में ना उलझे।
वृश्चिक राशि: आत्म केंद्रित रहकर ऊर्जा का संचय करें। जीवन में अच्छे विचारों का समावेश होगा व अच्छे लोग मिलेंगे। अगर आप सेना अथवा पुलिस में कार्य करते हैं तो आज आपका दिन अच्छा रहेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें
धनु राशि: अगर आप शिक्षण कार्य से जुड़े हैं तो आज आपके लिए अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। घर परिवार में माहौल खुशनुमा रहेगा और किसी रिश्तेदार के आने से आपके जीवन में खुशियां लौट आएंगी।
मकर राशि: घर परिवार में सुख शांति रहेगी व लोग आपके द्वारा लिए गए निर्णय की तारीफ करेंगे। किसी आध्यात्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है। सुबह कुत्तों को भोजन करा दें
कुंभ राशि: अंतर निहित ऊर्जा का अनुभव करेंगे। निजी संबंधों में व्यावसायिक मामलों के प्रति पुरुष शहर देता जब की स्त्रियां सुदृढ़ता का अनुभव करेंगे। जीवन में आनंद रहेगा। प्रिय जनों के साथ समय बिताएंगे। शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें
मीन राशि : कार्यस्थल पर आज आपके सहकर्मी अथवा अधिकारियों का सहयोग मिलेगा जिसके कारण दिन बहुत अच्छा रहेगा। मिथुन राशि के व्यक्तियों से आपको लाभ होगा। प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी।

