In order to reduce the number of road accidents in the district, Kanker Traffic Police has been continuously cracking down on drivers who drive under the influence of alcohol, drive at high speed, ride motorcycles without helmets and do not follow other traffic rules for the last 3 days.
ट्रैफिक पुलिस,जिला-कांकेर (छ. ग.)
दिनांक- 04.08.2025
श्रीमान पुलिस उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री आई. के. एलिसेला एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिन्हा के निर्देशानुसार, श्री दीपक सॉव यातायात प्रभारी कांकेर एवं यातायात टीम के द्वारा जिले मे आये दिन बढ़ती हुई सड़क दुर्घटनाओ मे कमी लाने हेतु विगत 3-4 दिनों से यातायात पुलिस द्वारा शहर एवं आसपास क्षेत्र में जाकर लगातार 185 mv act. (शराब सेवन कर वाहन चालान करना) एवं तेज गति मोबाइल फोन से बात करना रजिस्ट्रेशन उल्लंघन एवं अन्य कार्यवाही पर फोकस करते हुए पिछले तीन दिनों में निम्नानुसार कार्यवाही की गई है-
01. शराब सेवन के कुल 11 प्रकारणों क़ो माननीय न्यायालय के समक्ष पेश करने पर माननीय न्यायालय द्वारा अर्थदंड 110000/-का राशि से दंडित किया गया.
02. तेज गति का 21 प्रकरण राशि 25000/-
03. वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का उपयोग करने पर 02 प्रकरण में राशि 2000/
04. मॉडिफाई साइलेंसर के 03 प्रकरन में 1500/-
05. वाहनों में रजिस्ट्रेशन का उल्लंघन करने में 02 प्रकरण 6000 एवं
06. प्रेशर हॉर्न में 10 प्रकरण 3000/- की कार्रवाई.
इस प्रकार कुल 46 प्रकरणों मे 147000 का राशि का समन शुल्क वसूल की गई है एवं सेंट माइकल स्कूल, नरहरदेव स्कूल मे जाकर नाबालिक बच्चों को वाहन नहीं चलाने एवं वाहन चलाते हुए हेलमेट का उपयोग करने समझाइस दी गई, शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों एवं अन्य प्रकरणों में इसी प्रकार आगे कार्यवाही जारी रहेगी. साथ ही साथ भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशानुसार HSRP नम्बर प्लेट बनवाने हेतु यातायात शाखा मे शिविर लगाकर अब तक 20 लोगों का सुधार हेतु रजिस्ट्रेशन किया है. नियम विरुद्ध वाहन चलाने वालों के विरुद्ध ट्रैफिक पुलिस कांकेर द्वारा आगे भी सख्त कार्यवाही जारी रहेगा.



