Home Blog शिक्षक के पी पटेल पदोन्नति होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकलिया में...

शिक्षक के पी पटेल पदोन्नति होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकलिया में प्राचार्य पद पर सुशोभित हुए

0

Teacher K P Patel was promoted to the post of Principal in Government Higher Secondary School Katkaliya

रिपोर्टर सतीश शुक्ला लैलूंगा
लैलूंगा/ शिक्षक के पी पटेल पदोन्नति होकर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कटकलिया में प्राचार्य पद पर सुशोभित हुए इस दौरान नवीन पदभार ग्रहण करते समय शाला विकास एवं प्रबंधन समिति व शालेय परिवार ने के पी पटेल का आत्मिक स्वागत किया के पी पटेल ने भी कहा कि मैं आज बहुत सौभाग्यशाली हु कि मुझे ऐसे विद्यालय का प्राचार्य होने का सौभाग्य मिला जहां के गोटिया चक्रधर सिंह सिदार हैं और वे एक सच्चे जन सेवक है और इस इस विद्यालय के उत्थान के लिए उन्होंने अनेक कार्य किए हैं इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं और आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपना कर्तव्य का सच्चे मन से निर्वहन करूंगा और इस विद्यालय का नाम अग्रणी पंक्ति में लाने का प्रयास करूंगा शिक्षक का पद बहुत ही जिम्मेदार पद होता है गरिमामय पद होता है इस पद की गरिमा को हर शिक्षक को समझना चाहिए क्योंकि शिक्षक ही राष्ट्र निर्माता होता है जब हम शिक्षक कड़ी मेहनत करके एक अच्छा नागरिक देश को देंगे तो हमारा देश समृद्ध होगा इसमें कतई शंका नहीं है शिक्षक का जीवन एक जलती हुई मोमबत्ती की तरह होता है जो खुद जलता है और दूसरों को प्रकाशित करता है मैं इस अवसर पर सभी विद्यार्थी एवं शालेय परिवार को धन्यवाद देता हूं और आप लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि मैं अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा के साथ पालन करते हुए इस विद्यालय को एक नई दिशा देने का प्रयास करूंगा शालेय परिवार ने भी यही आशा और उम्मीद के साथ उनका स्वागत किया

Ro.No - 13672/156

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here