Message of greenery and environmental balance on Radha Ashtami, Purvanchal Bhojpuri Samaj women’s unit planted trees
रायगढ़। पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ की महिला इकाई ने 31 अगस्त 2025 को राधा अष्टमी के शुभ अवसर पर प्रकृति संरक्षण और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के उद्देश्य से वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में समाज के संरक्षक, महिला इकाई और बड़ी संख्या में सदस्य सक्रिय रूप से शामिल हुए।
प्रकृति संतुलन हेतु लिया संकल्प
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नेचर बैलेंस (प्रकृति संतुलन) बनाए रखना और समाज के लोगों को हरियाली के महत्व से अवगत कराना रहा। मौके पर समाज के सदस्य एकजुट होकर पौधरोपण करते नजर आए और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ, स्वस्थ और हरित जीवन देने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में रही गरिमामयी उपस्थिति
इस अवसर पर पूर्वांचल भोजपुरी समाज रायगढ़ के संरक्षक शिव लोचन यादव, सदस्य अरविंद पांडे तथा महिला इकाई की अध्यक्ष अंजू यादव, सचिव कंचन पांडे, उपाध्यक्ष अर्चना मिश्रा, सिद्धिमा पांडे, गुड़िया सिंह, गुंजन सिंह सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
हरियाली ही जीवन है
समाज का मानना है कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण बचाने का साधन ही नहीं, बल्कि यह भविष्य की पीढ़ियों के लिए स्वच्छ और हरित जीवन का संकल्प है।
राधा अष्टमी जैसे पावन अवसर पर आयोजित यह कार्यक्रम समाज में पर्यावरण जागरूकता फैलाने की दिशा में एक प्रेरणादायी पहल साबित हुआ।



