Thakur Joharni program was organized in the presence of Gayta, Patel community heads of 40 villages
कांकेर । रविवार को सिंगारभाठ में विकासखंड स्तरीय ठाकुर जोहरनी का कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें आसपास के 40 गांव के गायता, पटेल, समाज प्रमुखों की उपस्थिति में बुढा. देव बुढी.माता की पूजा अर्चना कर ठाकुर जोहरनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया । सभी समाज प्रमुख गायता पटेल,का पीला चांवल से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पूर्व विधायक शिशुपाल शोरी, पूर्व सांसद मोहन मंडावी , विधायक आसाराम नेताम कार्यक्रम में विशेष रूप से उपस्थित थे । वक्ताओं ने कहा हम अपने पूर्वजों को देव और देवी मानने वाले लोग हैं यह रीति- रिवाज में हमारे पूर्वज चले हैं इसी परंपरा रीति रिवाज को हम चला रहे हैं । रविवार को गोंडवाना भवन सिंगारभाठ में हर्षोल्लास के साथ ठाकुर जोहनी कार्यक्रम मनाया गया कार्यक्रम का प्रारंभ गोंडवाना भवन में बुढादेव बुढी माता का पूजा अर्चना अर्जी विनती किया गया एवं गोटूल में समाज प्रमुखों के द्वारा पूजा अर्चना किया गया तत्पश्चात सभा का संबोधन किया गया सभा को विधायक आसाराम नेताम , कन्हैया उसेन्डी, मोहन मण्डावी पूर्व सांसद शिशुपाल शोरी पूर्व विधायक, सुश्री मृर्दूला भास्कर सदस्य जिला पंचायत कांकेर , राजेश भास्कर अध्यक्ष गोंडवाना समाज जिला कांकेर जया कांगे अध्यक्ष गोंडवाना समाज ने सम्बोधित किया इस अवसर पर सूर्या नेताम संयुक्त सचिव व सरपंच गोंडवाना समाज ,बृजबोहन भास्कर सचिव, दिलीप कोडोपी , डॉ. तोरण दसपुर भारत नेताम, सुन्नाराम नेताम ,पीआर वट्टी, बंसी आंचला, लखन मण्डावी लखन नेताम, दयाराम मातलाम, शिव नेताम, राकेश पद्माकर अर्जुन पोटाई ,ध्रुव राम नेताम, शितल गोटा तुकाराम नेताम, लतेल कोडो.पी कुमार उईके, छबिलाल नाग सहित 40 ग्राम से सगा समाज उपस्थित हुए । वहीं रेला पाटा नृत्य का आयोजन भी हुआ तथा समाज के प्रमुखों के द्वारा शराब बंदी शिक्षा स्वास्थ्य के संबंध में सभा को संबोधित किया गया।..


