Home Blog राज्य अलंकरण में अशोक टोण्डे को मिला नागार्जुन सम्मान

राज्य अलंकरण में अशोक टोण्डे को मिला नागार्जुन सम्मान

0

Ashok Tonde received Nagarjuna Samman in state decoration

मुंगेली जिला से हरजीत भास्कर की रिपोर्ट

Ro.No - 13672/156

मुंगेली – लोरमी – राज्य स्तरीय शिक्षक सम्मान समारोह अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा, छत्तीसगढ़ द्वारा राज्य अलंकरण 2025 का भव्य आयोजन 08 सितम्बर 2025 को प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन, अकादमिक भवन कुरूद, जिला धमतरी में किया गया। इस अवसर पर शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार, कबाड़ से जुगाड़,प्रकृति संरक्षण, विज्ञान प्रचार-प्रसार, स्वच्छता, स्वास्थ्य, कला, संस्कृति, समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, रूढ़िवाद उन्मूलन, अंधविश्वास निर्मूलन, नशामुक्ति जन-जागरूकता, व्यक्तित्व विकास तथा सामाजिक परिवर्तन, शैक्षणिक गतिविधियों के साथ राष्ट्रीय कार्यक्रमों, शैक्षणिक चेतनशीलता, रचनात्मकता तथा शिक्षा की गुणवत्ता संवर्द्धन में उत्कृष्ट योगदान एवं उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए शासकीय प्राथमिक शाला सेनगुड़ा , संकुल केंद्र लीलापुर, विकास खंड लोरमी, जिला मुंगेली के प्रधान पाठक अशोक कुमार टोण्डे को राज्य स्तरीय मानद उपाधि 2025 का सर्वोच्च अलंकरण नागार्जुन सम्मान से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में चयनित शिक्षकों को मंच पर बैठाकर दूध मिश्रित जल से चरण प्रक्षालन किया गया। इसके पश्चात तिलक, चंदन लगाकर पुष्पवर्षा एवं महाआरती की गई ।तथा साल,श्रीफल, मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया गया। समारोह के विशेष अतिथि पद्मश्री अजय मंडावी ने कहा कि ‘मैं मूर्तियों को नहीं गढ़ता, इंसानों को गढ़ता हूं। शिक्षक वही है जो समाज के लिए इंसान गढ़ता है। प्रकृति शिक्षण विज्ञान यात्रा भी यही कार्य कर रही है, जो लोगों में वैज्ञानिक सोच और जन-जागरूकता को बढ़ा रही है।’ मुख्य अतिथि डा. हित नारायण टंडन (सहायक प्राध्यापक, प्राणी विज्ञान विभागाध्यक्ष, गुरु घासीदास शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कुरूद) ने कहा कि इस प्रकार का सम्मान शिक्षक बनने के गौरव को और गहरा करता है, तथा शिक्षकों को जीवनभर के लिए प्रेरणा देता है। नीरज वर्मा (इसरो साइंस एक्टिविस्ट, महाराष्ट्र) ने बस्तर क्षेत्र के चयनित छात्र-छात्राओं को श्रीहरिकोटा भ्रमण कराने की महत्वाकांक्षी योजना की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता अभिषेक शुक्ला ने की। मंच पर कालिदास नाकाड़े (यंग खगोल विज्ञान समूह, नागपुर), श्रीमती रश्मि वर्मा (आर.के. साइंस सेंटर, नागपुर), नितिन कुमार पटेल (अगस्त्या इंटरनेशनल फाउंडेशन, भोपाल), संजीव सुर्यवंशी (नवाचार गतिविधि समूह छत्तीसगढ़ भारत) व मोतीलाल देवांगन (प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन) विशेष रूप से उपस्थित रहे।
संस्था के विज्ञान संचारकों – लखन लाल साहू, विद्यामती‌ साहू, अशोक जंघेल, भुनेश्वर मरकाम, संध्या कुशल, मनीष अहीर, सहित कार्यकारिणी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन समीक्षा गायकवाड़ एवं कुमार मण्डावी ने किया।
यह सम्मान समारोह केवल एक आयोजन न होकर समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने वाले व्यक्तियों को प्रोत्साहित करने और अन्य लोगों को प्रेरित करने का एक महत्वपूर्ण अवसर बन गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here