Home Blog ग्राम जामगांव में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर

ग्राम जामगांव में एनएसएस का सात दिवसीय शिविर

0

Seven day NSS camp in village Jamgaon

कांकेर । नरहरपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम जामगांव में शासकीय नवीन महाविद्यालय, नरहरपुर (एनएसएस) के द्वारा सात दिवसीय शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर मंगलवार से शुरू हुआ और सोमवार को समापन हुआ।

Ro.No - 13672/156

शिविर के दौरान ग्रामीणों को नशा मुक्ति, साफ-सफाई और अनुशासन के बारे में बताया गया। नशा मुक्ति अभियान के तहत ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों के बारे में बताया गया और उन्हें नशा से दूर रहने की शपथ दिलाई गई।

शिविर के दौरान 7 दिनों तक धार्मिक संस्कृति परंपरा गीत में डांस किया गया जिसमें छोटे-छोटे बच्चों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और सभी को अपनी ओर आकर्षित किया।

शिविर के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष भास्कर, जिला सह प्रभारी भाजपा युवा मोर्चा कांकेर सरस उपाध्याय, सरपंच भगवती उईके, ग्राम सभा अध्यक्ष रत्लुराम नेताम, प्राचार्य साधु राम मांडवी, नरेन्द्र नाग, गौरव शोरी, ब्रम्हदेव उईके, रामेश्वर उईके, प्रदुमन वट्टी, लखन यादव, सदाराम शोरी, संग्राम चौहान, रामेश्वरी सिन्हा, कुलेश्वरी सोरी, छैमो नेताम, सरिता मांडावी, उपस्थित रहे।

संतोष भास्कर ने कहा कि अनुशासन में रहना बहुत जरूरी है और एनएसएस के लोगों को बताया कि हर गांव में ऐसे एनएसएस केम लगना चाहिए और सभी गांव को साफ सफाई रखना चाहिए और नशा से दूर बनाए रखना चाहिए।

भगवान बिरसा मुंडा जी के बारे में बताया कि उनका जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था और उन्होंने आदिवासी समुदाय के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया था। उनके आदर्शों और विचारों को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए।

सरपंच भगवती उईके ने कहा कि अनुशासन और नशा मुक्ति जैसे अभियान हर गांव में चलना चाहिए ताकि समाज को एक नई दिशा मिल सके। उन्होंने कहा कि साफ-सफाई भी हमारे समाज के लिए बहुत जरूरी है और हमें इसके लिए हमेशा जागरूक रहना चाहिए।

एनएसएस के स्वयंसेवकों ने ग्रामीणों को नशा मुक्ति और साफ-सफाई के महत्व के बारे में समझाया और उन्हें अपने जीवन में इन बातों को अपनाने के लिए प्रेरित किया। ग्रामीणों ने भी साफ-सफाई में अपना योगदान दिया और शिविर के दौरान आयोजित कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here