Chhattisgarh: Recruitment for 22 Guest Lecturer posts in ITI, interested candidates can apply…
रायपुर जिले की शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थाओं में प्रशिक्षण सत्र 2025-26 के लिए 22 अतिथि व्याख्याता (Guest Lecturers) की नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू हो गई है। नोडल संस्था आईटीआई सड्डू, रायपुर ने पात्र उम्मीदवारों से आवेदन मागे हैं। इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 16 दिसंबर 2025 शाम 5:30 बजे तक केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेज सकते हैं।
आवेदन कैसे करें:
आवेदन पत्र शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, विधानसभा रोड, एमजीएमआई हॉस्पिटल के सामने, सड्डू, रायपुर (छत्तीसगढ़), पिन-492014 के पते पर भेजे जाने हैं। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी और पात्रता शर्तें raipur.gov.in पर उपलब्ध हैं।
पद और विभाग:
आईटीआई सड्डू, रायपुर में:
इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक – 1 पद
स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (हिन्दी) – 1 पद
आर्किटेक्चरल ड्राफ्ट्समैन – 1 पद
इंटीरियर डिज़ाइन एंड डेकोरेशन – 1 पद
आईटीआई हीरापुर में:
स्मार्टफोन टेक्नीशियन कम ऐप टेस्टर (6 माह) – 2 पद
मैकेनिक कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक एप्लायंसेज़ – 2 पद
वर्कशॉप कैलकुलेशन एवं इंजीनियरिंग ड्राइंग – 2 पद
सोलर टेक्नीशियन (इलेक्ट्रिकल) – 1 पद
आई ओ टी टेक्नीशियन (स्मार्ट हेल्थकेयर) – 1 पद
आईटीआई माना कैंप, रायपुर में:
इलेक्ट्रिशियन – 2 पद
मैकेनिक डीज़ल, वेल्डर, मैकेनिक ट्रैक्टर, स्टेनोग्राफर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट (अंग्रेज़ी), मैकेनिक ऑटो बॉडी पेंटिंग – 1-1 पद
आईटीआई बंगोली और आईटीआई तोरला में:
कम्प्यूटर ऑपरेटर एंड प्रोग्रामिंग असिस्टेंट (COPA) – 1-1 पद
आईटीआई आरंग में:
फिटर – 1 पद



