Former District Council Chairman Rajeshwar Bhargava has been appointed as the State Vice President of the BJP’s Scheduled Caste Morcha, sparking enthusiasm among party workers.
प्रमोद अवस्थी मस्तूरी
मस्तूरी। प्रदेश संगठन के द्वारा पूर्व जिला सभापति राजेश्वर भार्गव को प्रदेश उपाध्यक्ष की नियुक्ति की गई।
भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जाति मोर्चा में मजबूती प्रदान करते हुए प्रदेश के नेतृत्व द्वारा पूर्व जिला सभापति राजेश्वर भार्गव पर अपनी भरोसा जताते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष की अहम जिम्मेदारी सौंपी है। इनकी नियुक्ति से संगठन में नई ऊर्जा के साथ मजबूती मिलेगी क्योंकि राजेश्वर भार्गव ने सदस्यता अभियान में बहुत ही सक्रिय जिम्मेदारी निभाई थी इसी के फल स्वरुप पार्टी ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
राजेश्वर भार्गव अपने सहज सरल स्वभाव से दो बार बिलासपुर जिला के सदस्य निर्वाचित हुए थे। राजेश्वर भार्गव की नियुक्ति की समाचार सुनने के पश्चात उनको क्षेत्र एवं जिला सहित अन्य जगहों के साथ स्थानीय कार्यकर्ताओं ने दूरभाष से शुभकामनाएं एवं बधाई दिए।
राजेश्वर भार्गव ने प्रदेश अध्यक्ष किरण देव सिंह संगठन मंत्री पवन देव साय प्रदेश भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर सनम जांगड़े के साथ शीर्ष नेतृत्व को आभार एवं धन्यवाद देते हुए कहा कि जिस प्रकार पार्टी द्वारा मुझ पर विश्वास जताते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है उसे मैं संगठन की अपेक्षाओं पर खड़ा उतरने का भरपूर प्रयास करूंगा साथ ही संगठन के साथ अनुसूचित जाति समाज के संगठन के विस्तार उत्थान और केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचने के लिए पूरी ईमानदारी और निष्ठा से कार्य करूंगा
राजेश्वर भार्गव ने शीर्ष नेतृत्व को पुनः आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किए। समाचार सुनने के बाद कार्यकर्ताओं ने खुशियां मनाते हुए मिष्ठान का वितरण कर आतिशबाजी किए।



