Home Blog मस्तूरी में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की लगी रही भारी भीड़

मस्तूरी में श्रीमद् भागवत कथा में श्रद्धालुओं की लगी रही भारी भीड़

0

A large crowd of devotees gathered at the Shrimad Bhagwat Katha event in Masturi.

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

Ro.No - 13672/156

मस्तूरी।मस्तूरी में 13 से 22 दिसंबर तक अनवरत चल रही श्रीमद्भागवत कथा ग्राम मस्तूरी में स्वर्गीय रामकृष्ण तिवारी (पूर्व व्याख्याता – संस्कृत) के वार्षिक श्राद्ध के पुण्य अवसर पर तिवारी परिवार के द्वारा संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। इस पावन अवसर पर कथा व्यास के रूप में परम श्रद्धेय पं. श्री दीपक कृष्ण महाराज, ग्राम– घघरा (खरसिया) विराजमान होकर श्रद्धालुजनों को श्रीमद्भागवत कथा का रसपान करा रहे है।

आज कथा के दौरान जड़भरत चरित्र, भक्त प्रहलाद चरित्र एवं अजामिल उपाख्यान जैसे अत्यंत प्रेरणादायी प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया गया जो भक्ति, वैराग्य, सदाचार तथा नाम-स्मरण की महिमा के साथ अन्य कथा का श्रवण कराए।

दिनांक 21 दिसंबर को कथा विश्राम एवं पूर्णाहुति संपन्न होगी। इस अवसर पर विशेष धार्मिक अनुष्ठान एवं प्रसाद वितरण भी किया जाएगा। भागवत कथा के दौरान माताएं बहने एवं श्रद्धालुओं की भारी भीड़ भक्ति में अमृत रूपी डुबकी लगा रहे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here