Home Blog  हत्या के प्रयास के आरोपी को थाना दुर्गूकोंदल पुलिस ने किया गिरफ्तार

 हत्या के प्रयास के आरोपी को थाना दुर्गूकोंदल पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

The accused in the attempted murder case has been arrested by Durgukondal police.

(दिनांक 17/12/2025 )

Ro.No - 13672/156

थाना – दुर्गूकोंदल जिला उ0ब0 कांकेर
(1) गिरफ्तार आरोपी – अशोक जैन पिता स्व0 सेवकराम जैन उम्र 49 वर्ष निवासी सराधुनवागांव थाना चारामा हाल बाजारपारा दुर्गूकोंदल थाना दुर्गूकोंदल जिला उ0ब0कांकेर छ0ग0।

प्रार्थी नील सिंह गायकवाड़ पिता स्व0 रूंगूराम गायकवाड़ उम्र 51 वर्ष निवासी खुटगांव थाना दुर्गूकोंदल जिला उ0ब0कांकेर का दिनांक 16/12/2025 को शाम करीबन 07/15 बजे अपने दोस्त संजय गिरी गोस्वामी के साथ अशोक जैन निवासी दुर्गूकोंदल बाजार लाड़ी के पास घर खाना खाने गये थे कि अशोक जैन के घर पहुंचे तो वहां संजय गिरी गोस्वामी खाना मांगा तो गंदी गंदी गाली देने लगा और गुस्से में आकर आज तुम्हे जान से मार दूंगा कहते हुये हत्या करने की नीयत से अपने घर में रखे टंगिया से संजय के सिर में मारा जिससे उसके सिर में गंभीर चोंट लगी है कि घटना को देखकर नील सिंह गायकवाड़ बीच बचाव किया प्रार्थी नील सिंह गायकवाड़ की रिपोर्ट पर आरोपी अशोक जैन के विरूद्ध थाना दुर्गूकोंदल में अपराध क्रमांक 47/2025 धारा 296, 109 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना किया जा रहा है। प्रकरण के आरोपी अशोक जैन ग्राम सराधुनवागांव थाना चारामा हाल बाजारपारा दुर्गूकोंदल के मिलने पर घटना के बारे में पूछने पर अपराध घटित करना कबुल किया, आरोपी अशोक जैन से घटना में प्रयुक्त 01 टंगिया जप्त किया गया और आरोपी को आज दिनांक 17/12/2025 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड़ पर भेजा गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here