Home Blog चोरी करने वाले एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को...

चोरी करने वाले एक आरोपी एवं एक विधि से संघर्षरत बालक को किया गया गिरफ्तार।

0

💠ग्राम बनसागर में बने एनीकेट के लोहे गेट को चोरी कर मोटर सायकल से ले जाते पकडे गये।
💠थाना नरहरपुर पुलिस की कार्यावाही ।

✳️घटना का संक्षिप्त विवरण :-
इस प्रकार है कि प्रार्थी संदीप कुंजाम पिता कांशी राम कुंजाम उम्र 35 वर्ष निवासी बनसागर थाना नरहरपुर ने थाना में आकर लिखित आवेदन पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 12.02.2026 को रात्रि के लगभग 09.00 बजे प्रार्थी के ग्राम बनसागर नकटी नदी में बने डेम के फाटक कीमती 4000 रूपये को दो व्यक्ति अपने मोटर सायकल HF Deluxe क्रमांक CG 05 W6046 में चोरी कर किशनपुरी से आंखीहर्रा रोड होते हुए नरहरपुर की ओर ले जा रहे थे। जिसकी रिपोर्ट पर थाना नरहरपुर में अपराध क्रमांक 36/2026 धारा 303(2),3(5) बीएनएस कायम कर विवेचना में लिया गया था।
✳️श्रीमान पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशन में,ASP श्री योगेश साहु,DSP श्री अविनाश ठाकुर के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी नरहरपुर निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल के नेतृत्व में थाना नरहरपुर से टीम गठित कर विवेचना कार्यवाही दौरान आरोपी अजीत कुमार कल्लों पिता बलिराम कल्लो उम्र 21 वर्ष एवं विधि से संघर्षरत् बालक दोनों निवासी बतबनी थाना नरहरपुर को घेराबंदी कर अभिरक्षा में लेकर पुछताछ करने पर अपराध घटित करना कबुल करने पर दिनांक 13.02.2026 को गिरफ्तार कर विधिवत् कार्यवाही कर उक्त आरोपियों को माननीय न्यायालय पेश किया गया।

Ro.No - 13672/156

💠गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण एवं अपराधिक रिकार्ड
01. अजीत कुमार कल्लों पिता बलिराम कल्लो उम्र 21 वर्ष निवासी बतबनी थाना नरहरपुर।
02. विधि से संघर्षरत् बालक,

💠बरामदगी का विवरण:-
1. एक नग एनीकेट का लोहे का गेट
2. एक मोटर साकयल HF Deluxe क्रमांकCG 05 W 6046 ।

💠 पुलिस टीम का विवरण:-
निरीक्षक सोमेश सिंह बघेल थाना प्रभारी नरहरपुर, सउनि पल्टुराम मण्डावी, प्र.आर. 1428 जगदीश नेताम, आर. 728 निलेश निषाद, आर. 670 खेमराज नेताम, आर. 1020 टिकेश्वर नेताम।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here