Home Blog समग्र शिक्षा के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावासों के अधीक्षकों की...

समग्र शिक्षा के तहत नेताजी सुभाष चंद्र बोस छात्रावासों के अधीक्षकों की बैठक सम्पन्न, स्वास्थ्य एवं व्यवस्थाओं पर विशेष जोर

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला-जिला मिशन समन्वयक, समग्र शिक्षा, जिला बीजापुर भवानी शंकर रेड्डी द्वारा छात्रावासों के अधीक्षक एवं अधीक्षिकाओं की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास एवं व्यवस्थाओं को सुदृढ़ बनाने पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।
बैठक के दौरान विद्यार्थियों के स्वास्थ्य परीक्षण, जाति प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, नियमित उपस्थिति तथा छात्रावासों में साफ-सफाई व्यवस्था को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। जिला मिशन समन्वयक ने कहा कि सभी छात्र-छात्राओं के आवश्यक दस्तावेज समय पर पूर्ण कराए जाएं, ताकि उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ सुगमता से मिल सके।
इसके अतिरिक्त मध्याह्न भोजन (मिड-डे मील) की गुणवत्ता एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। साथ ही राज्य छात्रवृत्ति सहित अन्य शासकीय योजनाओं की ऑनलाइन प्रविष्टि एवं अपडेट निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने पर जोर दिया गया।
बैठक में यह भी निर्देशित किया गया कि छात्रावासों में निर्धारित समय पर बच्चों को भोजन उपलब्ध कराया जाए तथा अध्यापन कार्य नियमित एवं व्यवस्थित रूप से संचालित हो। विद्यार्थियों के स्वास्थ्य, पोषण एवं शिक्षा के प्रति किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
अंत में सभी अधीक्षकों एवं अधीक्षिकाओं ने अपने कर्तव्यों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने एवं छात्र-छात्राओं के हित में समर्पित भाव से कार्य करने का संकल्प लिया।
यह बैठक छात्रावासों की व्यवस्थाओं को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here