Home Blog धोबनेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

धोबनेश्वर महादेव मंदिर में दिनभर गूंजे हर-हर महादेव के जयकारे

0

 

धोबनी- ( सरसीवा ) महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ग्राम धोबनी स्थित प्रसिद्ध धोबनेश्वर महादेव मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें देखने को मिलीं। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बिल्व पत्र अर्पित कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए आशीर्वाद मांगा।
मंदिर परिसर में स्थापित 12 ज्योतिर्लिंगों का भी विशेष पूजन किया गया। आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचे और श्रद्धा भाव से दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। पूरे मंदिर परिसर में “हर-हर महादेव” और “बम-बम भोले” के जयकारों से माहौल भक्तिमय बना रहा।
ग्राम के बुजुर्गों के अनुसार यह मंदिर लगभग सौ वर्ष से भी अधिक पुराना है और क्षेत्र में विशेष आस्था का केंद्र रहा है। मान्यता है कि यहां सच्चे मन से मांगी गई मुराद अवश्य पूरी होती है, इसी विश्वास के साथ लोग यहां दर्शन के लिए आते हैं।
मंदिर के पीछे स्थित शनि देव मंदिर में भी श्रद्धालुओं ने शनि देव की पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। महाशिवरात्रि के अवसर पर पूरे दिन भक्तों का तांता लगा रहा और देर शाम तक पूजा-पाठ एवं भजन-कीर्तन का आयोजन होता रहा।
हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर धोबनी का धोबनेश्वर महादेव मंदिर आस्था, विश्वास और भक्ति का केंद्र बना रहा।

Ro.No - 13848/159

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here