खोगापानी। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पालकीमाडा तपोभूमि के समीप शिव सेवा समिति खोगापानी द्वारा विधिवत भगवान शिव की पूजा-अर्चना कर भंडारे का आयोजन किया गया। समिति द्वारा पिछले तीन वर्षों से निरंतर इस धार्मिक आयोजन का संचालन किया जा रहा है।
प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के अवसर पर समिति के नवयुवकों ने श्रद्धा और भक्ति के साथ भगवान शिव की पूजा-अर्चना की तथा भंडारे का आयोजन किया। इस दौरान सैकड़ों श्रद्धालुओं ने भगवान शिव के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया।
समिति के नवयुवकों द्वारा धर्म और संस्कृति के प्रति समर्पण एवं लगाव सराहनीय रहा, जिसकी उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रशंसा की।
कार्यक्रम को सफल बनाने में शिव सेवा समिति खोगापानी के दीपू गुप्ता, मुकेश, धर्मेंद्र, सत्यम शुक्ला, बीरेंद्र साहनी, अनीश, संदीप गौतम, लक्ष्मण, दीपक, गंगादयाल पाल, वरुण, विक्रम, रामदयाल, प्रदीप, देवानंद, नीरज, शिवम शुक्ला, रामसजीवन, रोशन, अमित, सोनू, राजकुमार, राकेश, धीरज, शनि, राजेंद्र गुप्ता, राजकुमार यादव, अजय एवं जितेंद्र प्रताप सिंह सहित सभी सदस्यों का विशेष योगदान रहा।



