Home Blog मुकेश अंबानी ने जितना खर्च किया उतने में तो पूरे पाकिस्‍तान की...

मुकेश अंबानी ने जितना खर्च किया उतने में तो पूरे पाकिस्‍तान की तीन-चार बार शादी हो जाए, आरजू काजमी ने कहा, ”एक कहावत है कि ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना,

0

‘With the amount Mukesh Ambani spent, the whole of Pakistan could get married three-four times. Arzoo Kazmi said, “There is a saying that ‘Abdullah is crazy about a stranger’s marriage.

मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी की प्री वेडिंग समारोह इस समय सुर्खियों में है. दुनियाभर के शीर्ष लोग अनंत अंबानी की प्री वेडिंग समारोह में शामिल हुए. इसकी चर्चा अब पाकिस्तान में भी तेज हो गई है. पाकिस्तान की पत्रकार आरजू काजमी ने कहा, ‘मुकेश अंबानी जितना पैसा अपने एक बेटे की शादी में खर्च कर रहे हैं, इतने में तो पाकिस्तान के सभी लोगों की दो-दो, चार-चार बार शादी हो जाए.’

Ro.No - 13672/156

आरजू काजमी ने कहा, ”एक कहावत है कि ‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दीवाना,’ आज वही हालत पाकिस्तान की है. मुकेश अंबानी के बेटे की शादी भारत में हो रही है और पाकिस्तान में सिर्फ यही न्यूज धड़ा-धड़ चल रही है. कोई बता है रहा कि मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी इतना पैसा खर्च कर दिया तो कोई कुछ और.”
पाकिस्तानी पत्रकार आरजू ने कहा, ”इस प्री वेडिंग में एक खास बात दिखी कि भारत के बड़े-बड़े एक्टर और एक्ट्रेस आम बाराती की तरह बस में बैठकर जा रहे हैं, जिस तरह से पाकिस्तान में बाराती जाते हैं.” आरजू ने कहा कि यह काम मुकेश अंबानी ही कर सकते हैं.
मुकेश अंबानी ने अपने बेटे की शादी से पहले आयोजित इस समारोह में दिल खोलकर खर्च भी किया है. अनुमान लगाया जा रहा है कि तीन दिन के समारोह पर करीब 1000 करोड़ रुपये खर्च हुए हैं. वैसे मुकेश अंबानी के लिए ये रकम बहुत बड़ी नहीं है. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक मुकेश अंबानी की नेटवर्थ करीब 113 बिलियन डॉलर है.
मुकेश अंबानी के छोटे बेटे की शादी से पहले प्री वेडिंग सेलिब्रेशन शुरू हुआ तो दुनिया के कोने कोने से मेहमान बुलाये गए थे. चाहे वो कारोबारी जगत में फेसबुक मेटा के मालिक मार्क जुकरबर्ग हों या माइक्रो सॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स. पता चला है कि जामनगर में सिर्फ तीन दिनों में करीब साढ़े तीन सौ विमानों का मूवमेंट हुआ. देश के उद्योगपतियों में अडानी से लेकर पीरामल तक और बिरला से लेकर टाटा तक हर बड़े उद्योगपति घराने के मेहमान अनंत और राधिका को आशीर्वाद देने पहुंचेथे
पाकिस्तानी बोले- भारतीय उद्योगपति देश को रखते हैं आगे

मुकेश अंबानी के अपने होमटाउन जामनगर में शादी करने पर पाकिस्तान के लोगों का कहना है कि भारत के उद्योगपति वतन से मोहब्बत करते हैं। उनके लिए अपना देश सबसे पहले है। एक पाकिस्तानी शख्स ने कहा कि दुनिया में इसी वजह से भारत की पहचान है। पाकिस्तानी हसन अली कहते हैं कि दुनिया के जो उद्योगपति और बड़ी कंपनियों के सीईओ वहां आएं हैं, वे शादी देखने नहीं आए हैं। वे बिजनेस के लिए आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि लोग भारत पर भरोसा करते हैं। वो एक सुरक्षित मुल्क है, जबकि पाकिस्तान में तो लोग आने से ही डरते हैं।

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here