Home कांकेर आगामी खरीफ फसल की तैयारी हेतु मासिक कार्यशाला आयोजित

आगामी खरीफ फसल की तैयारी हेतु मासिक कार्यशाला आयोजित

0

 

 

Ro.No - 13759/40

 

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – कृषि अनुसंधान एवं विस्तार सेवाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से जिला बीजापुर स्थित कृषि विज्ञान केन्द्र में मासिक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख अरुण सकनी सहित विषय वस्तु विशेषज्ञ डॉ. शमशेर आलम (पादप रोग विज्ञान), डॉ. राजकमल पटेल (शस्य विज्ञान), डॉ. मिथलेश कुमार, डॉ. सुनीता पटेल एवं भूपेंद्र कुमार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिले के मैदानी कृषि अधिकारी, ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी, कृषि विस्तार अधिकारी, डीवाई प्रोजेक्ट डायरेक्टर उषा नाग तथा बीटीएम/एटीएम ने भी सहभागिता की।

कार्यशाला में खरीफ मौसम से संबंधित समसामयिक कृषि विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई तथा किसानों की कृषि संबंधी समस्याओं के समाधान हेतु विभिन्न वैज्ञानिक उपायों की जानकारी दी गई। वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक खेती, ग्रीन मैन्यूरिंग, उर्वरक जागरूकता, कीट एवं रोगों के जैविक प्रबंधन तथा नील-हरित शैवाल उत्पादन जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम का उद्देश्य कृषि विज्ञान केंद्र की वैज्ञानिक तकनीकी विशेषज्ञता और जमीनी स्तर पर कार्यरत कृषि अधिकारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था, ताकि नवीन कृषि तकनीकों एवं वैज्ञानिक सलाह का लाभ अधिक से अधिक किसानों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here