Home कांकेर सायकल रैली निकालकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

सायकल रैली निकालकर फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

0

उत्तर बस्तर कांकेर, 08 जून 2026/ विश्व सायकल दिवस के अवसर पर रविवार 07 जून को जिला मुख्यालय में फिटनेस, खेल और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भव्य सायकल रैली का आयोजन किया गया। भारत सरकार के फिट इंडिया मूवमेंट के तहत जिला प्रशासन एवं खेल युवा कल्याण विभाग द्वारा आयोजित ‘संडे ऑन सायकल’ कार्यक्रम में बड़ी संख्या में नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ नरहरदेव पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कांकेर के खेल प्रांगण से मुख्य अतिथि नगरपालिका परिषद कांकेर के उपाध्यक्ष श्री उत्तम यादव एवं विशिष्ट अतिथि श्री अजय मोटवानी तथा भूतपूर्व सैनिक श्री संयोग कुमार साहू द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। जिला खेल अधिकारी कार्यालय द्वारा प्राप्त जानकारी अनुसार सायकल रैली शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए नया बस स्टैंड स्थित डोम तक पहुंची। इस दौरान अतिथियों ने अपने उद्बोधन में कहा कि सायकल चलाना स्वास्थ्य के लिए लाभकारी होने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण का भी प्रभावी माध्यम है। उन्होंने नागरिकों से अधिक से अधिक सायकल उपयोग करने और स्वस्थ एवं फिट जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। जिला खेल अधिकारी श्री दिनेश कुमार कवाची ने बताया कि इस प्रकार के आयोजन लोगों में स्वास्थ्य, फिटनेस और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में पूना पर्रियान के बच्चों द्वारा फिट इंडिया अभियान के अंतर्गत जुम्बा कार्यक्रम की प्रस्तुति भी दी गई। रैली में छात्र-छात्राएं, खिलाड़ी, खेल प्रेमी, अधिकारी-कर्मचारी, पुलिस जवान, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी, एनसीसी कैडेट्स, पूना पर्रियान के प्रशिक्षार्थी, व्यायाम अनुदेशक तथा शहर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने हिस्सा लिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here