अवैध रूप से अंग्रेजी शराब का परिवहन एवं बिक्री करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार।
आरोपी के कब्जे से 50 नग (09 लीटर) अंग्रेजी पौवा शराब एवं बिक्री की नगदी, जब्त मशरूका की कुल कीमत ₹6,200।
आबकारी अधिनियम की धारा 34(2) के तहत की गई कार्रवाई।
घटना का संक्षिप्त विवरण :
पुलिस अधीक्षक श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू के मार्गदर्शन में तथा अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री मोहसिन खान के पर्यवेक्षण में जिले में संचालित “उजियारा अभियान” के अंतर्गत अवैध शराब, जुआ, सट्टा एवं अन्य आपराधिक गतिविधियों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 24 जुलाई 2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बागोडार के गौरा चौक के पास एक व्यक्ति नीले-पीले रंग के थैले में अंग्रेजी शराब रखकर बिक्री के उद्देश्य से ग्राहकों की तलाश कर रहा है। सूचना पर थाना सिटी कोतवाली कांकेर की टीम ने पीएसआई जोन्टी सिंह के नेतृत्व में तत्काल मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर कार्रवाई की।
पुलिस ने संदिग्ध व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ की, जिसने अपना नाम दिनेश कुमार कवाची, पिता स्व. गोवर्धन कवाची, उम्र 43 वर्ष, निवासी बागोडार, थाना कांकेर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 50 नग अंग्रेजी पौवा शराब (प्रत्येक 180 मिलीलीटर), कुल 09 लीटर, जिसकी कीमत ₹6,000 तथा बिक्री की नगदी ₹200, कुल मशरूका ₹6,200 बरामद किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना सिटी कोतवाली कांकेर में अपराध क्रमांक 247/2026 के तहत धारा 34(2) आबकारी अधिनियम में अपराध पंजीबद्ध कर विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
आरोपी का विवरण :
दिनेश कुमार कवाची, पिता स्व. गोवर्धन कवाची, उम्र 43 वर्ष, निवासी ग्राम बागोडार, थाना कांकेर।
जब्त संपत्ति :
– 50 नग अंग्रेजी पौवा शराब (180 मिलीलीटर प्रति बोतल) – कुल 09 लीटर
– शराब की कीमत – ₹6,000
– बिक्री की नगदी – ₹200
– कुल जब्ती – ₹6,200
पुलिस टीम :
– निरीक्षक जितेन्द्र साहू, थाना प्रभारी
– पीएसआई जोन्टी सिंह
– आरक्षक ईश्वर साहू
– आरक्षक रोशन राठौर
📢 कांकेर पुलिस की अपील :
अपराधों की रोकथाम पुलिस और आमजन की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति अथवा आपराधिक गतिविधि की सूचना जिला उत्तर बस्तर कांकेर पुलिस के अपराध हेल्पलाइन नंबर 94791-55125 पर दें। आपकी पहचान एवं दी गई सूचना पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



