Home Blog मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कराया नलकूप, ग्रामीणों ने जताया आभार

मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने कराया नलकूप, ग्रामीणों ने जताया आभार

0

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत बुढीखार के वार्ड क्रमांक 10 में पेयजल की समस्या अब दूर हो गई है। विधायक निधि दिलीप लहरिया ने यहां नलकूप खनन और नलकूप स्थापना का काम पूरा करवाया मांग पूरा होने के बाद ग्रामीणों को पीने का पानी मिलने लगा है। बता दें कि इस वार्ड के लोगों को पानी के लिए 1 किलोमीटर दूर जाना पड़ता था। गर्मी और बरसात में महिलाओं और बुजुर्गों को भारी दिक्कत होती थी। पानी की समस्या को देखते हुए मस्तूरी विधायक दिलीप लहरिया ने अपने विधायक मद से नलकूप स्वीकृत कराया।

Ro.No - 13848/159

नलकूप शुरू होते ही ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। नलकूप लगने पर अनिल सिंह, गोल्डी यादव, रामकुमार साहू, महावीर साहू, प्रदीप थवाईत, संतोष थवाईत, भोलू साहू, मीना साहू, लता बाई, दुखनी बाई, दशमत साहू, सूरज प्रकाश, अवध राम केवंट, छोटे साहू सहित बड़ी संख्या में महिला-पुरुषों ने विधायक दिलीप लहरिया को बधाई दी और आभार जताया।

ग्रामीणों ने कहा कि विधायक दिलीप लहरिया के प्रयास से वर्षों पुरानी पानी की समस्या का समाधान हुआ है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here