Home Blog सामान्य वनमंडल कार्यालय में रात्रि ड्यूटी के दौरान चौकीदार की संदिग्धों मौत,...

सामान्य वनमंडल कार्यालय में रात्रि ड्यूटी के दौरान चौकीदार की संदिग्धों मौत, पुलिस सभी पहलुओं से कर रही जांच

0

बीजापुर@रामचन्द्रम एरोला – जिला मुख्यालय स्थित सामान्य वनमंडल कार्यालय में पदस्थ चौकीदार लिंगम चिंटू की रात्रि ड्यूटी के दौरान संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही विभागीय अधिकारियों और पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, लिंगम चिंटू बीती रात अपनी नियमित ड्यूटी पर वनमंडल कार्यालय में तैनात थे। बुधवार सुबह उनकी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की जानकारी सामने आई।

पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि मौत किन परिस्थितियों में हुई।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। समाचार लिखे जाने तक वन विभाग, जिला प्रशासन अथवा पुलिस की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया था।
पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Ro.No - 13954/39

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here