
, *प्रमोद अवस्थी मस्तूरी*
मस्तूरी। उर्वरक विक्रय केन्द्रो का औचक निरिक्षण श्री ए के आहिरे उर्वरक निरीक्षक सह वरिष्ठ क़ृषि विकास अधिकारी मस्तूरी द्वारा टीम तैयार कर किया गया जिसमें बलभद्र परिहार नवीन मेश्राम एस सी कौशल ग्रा कृ वि अ एवम क्षेत्रीय कृषक मित्र शामिल रहे इस दौरान पटेल क़ृषि केंद्र भटचौरा के निरिक्षण मे उर्वरक गुण नियंत्रण अधिनियम अनुसार कमिया एवम अनियमितता पाए जाने अनुमोदित श्रोत पत्र अवसान होने के बाद भी भण्डारण किया जाना उर्वरको का बोरी बिक्री हेतू खुला रखना अभिलेखों का संधारण सही नहीं होना आवश्यक सुचना नहीं देना के फलस्वरूप कारण बताओ नोटिस जारी कर तीन दिवस के भीतर जवाब माँगा गया साथ ही FCO की धारा खंड 28 के तहत भंडारीत उर्वरको का 07 दिवस हेतू विक्रय प्रतिबन्ध किया गया समयावधी पर जवाब प्रस्तुत नहीं करने एवम कमियों की पूर्ति नहीं होने की स्तिथि मे नियमानुसार लाइसेंस निलंबन की कार्यवाही प्रस्तावित किया जावेगा इसके अतिरिक्त अन्य केंद्र माँ सकम्भरी क़ृषि केंद्र अमगांव रामचंद्र गुप्ता पचपेड़ी का भी निरिक्षण किया गया आहिरे ने सभी किसानों को अपील करते हुए अवगत कराया जा रहा है कि निर्धारित दर पर ही खादो की खरीदी करें।



