Home Blog इंदिरा नगर में कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” जारी, इंदिरा प्रतिमा...

इंदिरा नगर में कांग्रेस का “स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान” जारी, इंदिरा प्रतिमा पर माल्यार्पण कर घर-घर पहुंचा जनसंपर्क अभियान

0

रायगढ़ । जिला कांग्रेस कमेटी शहर अध्यक्ष शाखा यादव के मार्गदर्शन पर ब्लाॅक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप अग्रवाल के नेतृत्व में “स्मार्ट मीटर हटाओ – प्रदेश बचाओ” अभियान 4 अगस्त मंगलवार को वार्ड क्रमांक-7, इंदिरा नगर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया गया। अभियान का शुभारंभ इंदिरा नगर स्थित पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धापूर्वक माल्यार्पण कर किया गया।

इसके पश्चात कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “स्मार्ट मीटर हटाओ – प्रदेश बचाओ” के नारों के साथ वार्ड के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर पहुंचकर जनसंपर्क किया तथा बिजली उपभोक्ताओं से स्मार्ट मीटर हटवाने संबंधी आवेदन फार्म भरवाए। अभियान के दौरान बड़ी संख्या में उपभोक्ताओं ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और स्मार्ट मीटर के कारण बढ़े बिजली बिलों पर अपनी नाराजगी व्यक्त की।

Ro.No - 13895/163

उपभोक्ताओं ने कहा कि केन्द्र की भाजपा सरकार महंगाई नियंत्रण करने में विफल साबित हुई है और इस भयावह महंगाई के बीच छत्तीसगढ की भाजपा सरकार द्वारा स्मार्ट मीटर लगाए जाने के बाद बिजली बिलों में अप्रत्याशित वृद्धि , मध्यमवर्गीय एवं गरीब परिवारों का कमर तोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ रही है। घर का पूरा बजट ही बिगड़ रहा है। उन्होंने सरकार से स्मार्ट मीटर हटाकर पूर्व की भांति सामान्य मीटर लगाए जाने तथा उपभोक्ताओं को बिजली बिल में राहत प्रदान करने की मांग की।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यह अभियान पूरी तरह जनहित और जनभावनाओं पर आधारित है। शहर के प्रत्येक वार्ड एवं जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर पहुंचकर प्रभावित उपभोक्ताओं से आवेदन लिए जा रहे हैं। इन सभी आवेदनों को शासन एवं विद्युत विभाग के समक्ष प्रस्तुत कर स्मार्ट मीटर हटाने तथा उपभोक्ताओं को राहत दिलाने की मांग की जाएगी।

जिला कांग्रेस कमेटी ने कहा कि जनता का लगातार मिल रहा समर्थन इस बात का प्रमाण है कि स्मार्ट मीटर की समस्या व्यापक जनचिंता का विषय बन चुकी है। कांग्रेस आम जनता के हितों के लिए लोकतांत्रिक एवं शांतिपूर्ण तरीके से अपना संघर्ष आगे भी जारी रखेगी।

इंदिरानगर पर स्मार्ट मीटर हटाओ अभियान कार्यक्रम में मुख्य रुप से जिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष शाखा यादव,पूर्व अध्यक्ष अनिल शुक्ला,नेताप्रतिपक्ष शेख सलीम नियारिया,दयाराम धुर्वेप्रकाश नायक सलीम नियारिया दयाराम धुर्वे,संजय देवांगन,निसार अली, बरखा सिंह ,रेखा वैष्णव ,सत्यप्रकाश शर्मा, लखेश्वर मीरी ,आरिफ हुसैन, कौशिक भौमिक, आशीष चौबे, मीनू गुप्ता, विकास ठेठवार, गुलशन साहू, संदीप अग्रवाल, रजत गोयल, प्रमोद देवांगन, अजहर हुसैन,राजू बोहिदार,महेंद्र बंसल,दिगंबर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here