Home Blog विधायक रेणुका सिंह ने खोंगापानी व नई लेदरी के लिए नियुक्त किए...

विधायक रेणुका सिंह ने खोंगापानी व नई लेदरी के लिए नियुक्त किए विधायक प्रतिनिधि

0
धीरेन्द्र विश्वकर्मा और विनोद गुप्ता को प्रशासनिक कार्यों के समन्वय की जिम्मेदारी

एमसीबी । भरतपुर-सोनहत विधानसभा क्षेत्र की विधायक एवं पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री श्रीमती रेणुका सिंह ने नगर पंचायत खोंगापानी एवं नगर पंचायत नई लेदरी के लिए अपने विधायक प्रतिनिधियों की नियुक्ति की है। इस संबंध में उन्होंने 4 अगस्त 2026 को संबंधित मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को पत्र जारी कर आवश्यक निर्देश दिए हैं।

जारी आदेश के अनुसार, नगर पंचायत खोंगापानी के लिए पूर्व अध्यक्ष धीरेन्द्र विश्वकर्मा को विधायक प्रतिनिधि नियुक्त किया गया है। वहीं नगर पंचायत नई लेदरी के लिए पूर्व मंडल अध्यक्ष विनोद गुप्ता को विधायक प्रतिनिधि बनाया गया है।

Ro.No - 13895/163

पत्र में उल्लेख किया गया है कि दोनों विधायक प्रतिनिधि संबंधित नगर पंचायत क्षेत्रों में प्रशासनिक कार्यों के समन्वय, विभागीय बैठकों एवं विभिन्न शासकीय आयोजनों में विधायक रेणुका सिंह के प्रतिनिधि के रूप में उपस्थित रहेंगे। साथ ही संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे आदेश का पालन करते हुए सभी विभाग प्रमुखों को इसकी सूचना प्रदान करें।

इन नियुक्तियों से दोनों नगर पंचायत क्षेत्रों में जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय तथा विकास कार्यों में गति आने की उम्मीद जताई जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here