Home Blog मस्तूरी में नए थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने लिया पदभार

मस्तूरी में नए थाना प्रभारी सलीम खाख़ा ने लिया पदभार

0
कानून व्यवस्था सुदृढ़ करने का लिया संकल्प

प्रमोद अवस्थी मस्तूरी

मस्तूरी।मस्तूरी थाना में नवपदस्थ थाना प्रभारी सलीम खाखा ने आज विधिवत रूप से अपना कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर पर उन्होंने थाना स्टाफ से परिचय प्राप्त किया और क्षेत्र की कानून व्यवस्था, अपराध नियंत्रण तथा लंबित मामलों की जानकारी ली।

Ro.No - 13895/163

मीडिया से चर्चा करते हुए थाना प्रभारी सलीम खाखा ने कहा कि आम नागरिकों का सहयोग पुलिस की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जाएगा।

उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, वहीं आम लोगों की समस्याओं का त्वरित और निष्पक्ष समाधान उनकी प्राथमिकता रहेगी। थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत को गंभीरता से सुना जाएगा और कानून के दायरे में रहकर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

नवीन थाना प्रभारी की पदस्थापना के बाद क्षेत्रवासियों को बेहतर पुलिस व्यवस्था और प्रभावी कानून व्यवस्था की उम्मीद है। अब देखना होगा कि उनके नेतृत्व में मस्तूरी थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और जनसुरक्षा के क्षेत्र में किस प्रकार के सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here