Home Blog Triple E फॉर्मूले से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कांकेर पुलिस द्वारा...

Triple E फॉर्मूले से सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने कांकेर पुलिस द्वारा पखांजूर अनुभाग के अंदरुनी इलाके में पहुंचकर की गई कार्यवाही ।

0
इंजीनियरिंग, प्रवर्तन और शिक्षा के समन्वय से पखांजूर अनुभाग में सड़क सुरक्षा को मिली नई दिशा ।
100 से अधिक पेड़ों एवं कई पर रेडियम स्टिकर, एवं सड़क पर आवारा 50 से अधिक मवेशीयो पर रेडियम बेल्ट बांध कर और विशेष वाहन जांच अभियान एवं दो स्कूलों लगभग 1500 से अधिक विद्यार्थियों को सड़क सुरक्षा का दिया गया संदेश ।

पुलिस अधीक्षक श्री निखिल अशोक कुमार राखेचा के निर्देशानुसार तथा , राकेश कुमार कुर्रे asp (पखांजूर ) के मार्गदर्शन में, अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) श्री कुलदीप बंजारे के साथ थाना पखांजूर प्रभारी श्री तेज वर्मा व यातायात प्रभारी श्री दीपक साव एवं यातायात पुलिस कांकेर द्वारा पखांजूर अनुभाग में Triple E (Engineering, Enforcement & Education) अभियान को निरंतर कार्यवाही जारी रखा ।

अभियान का उद्देश्य

कांकेर पुलिस द्वारा संचालित Triple E (3E) अभियान का मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना, यातायात नियमों के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा सुरक्षित एवं जिम्मेदार यातायात संस्कृति विकसित कर नागरिकों के जीवन की रक्षा करना है।

Ro.No - 13895/163
Engineering (इंजीनियरिंग)

सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पखांजूर व्यापारी संघ के सहयोग से क्षेत्र के लगभग 100 से अधिक पेड़ों पर रेडियम स्टिकर लगाए गए, कई मवेशीयो पर रेडियम बेल्ट बंधा गया जिससे रात्रि के समय सड़क किनारे की स्पष्ट पहचान हो सके। साथ ही दुर्घटना संभावित (ब्लैक स्पॉट) क्षेत्रों का निरीक्षण कर आवश्यक सुधार हेतु विस्तृत प्रतिवेदन तैयार किया गया।

Enforcement (प्रवर्तन)

यातायात नियमों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के लिए यातायात पुलिस एवं थाना पखांजूर की संयुक्त टीम द्वारा अनुभाग के विभिन्न मार्गों पर एमसीपी लगाकर विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान हेलमेट, सीट बेल्ट, ट्रिपल राइडिंग, मोबाइल का उपयोग, ओवरस्पीडिंग एवं शराब सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों पर प्रभावी कार्रवाई की गई तथा नशामुक्त एवं जिम्मेदार वाहन संचालन के लिए लोगों को प्रेरित किया गया।

Education (शिक्षा)

कान्वेंट आराधना स्कूल पखांजूर व पखांजूर से लगभग 12 किलो. अंधरूनी इलाके में स्थित शा. हायर सेकेंडरी स्कूल ऐसेबेडा में विद्यार्थियों के लिए सड़क सुरक्षा विषयक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रोजेक्टर के माध्यम से यातायात नियमों, सुरक्षित वाहन संचालन एवं सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण पहलुओं की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में लगभग 1500 विद्यार्थी एवं शिक्षकगण शामिल हुए।

कार्यक्रम के दौरान राहवीर योजना,

PM राहत ( कैशलेस योजना ) की जानकारी देते हुए बताया गया कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को समय पर अस्पताल पहुंचाने वाले नागरिक को शासन द्वारा ₹25,000 की प्रोत्साहन राशि प्रदान की जाती है व सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को 1 सप्ताह तक 1.5 लाख तक इलाज करवाई जा सकती है | साथ ही डायल-112 की त्वरित आपातकालीन सेवाओं एवं दुर्घटना पीड़ितों को शीघ्र उपचार उपलब्ध कराने की प्रक्रिया की भी जानकारी दी गई।

महिला रक्षा टीम ने किया जागरूक

कार्यक्रम के दौरान महिला रक्षा टीम द्वारा विद्यार्थियों को बाल अपराध, महिला संबंधी अपराध, गुड टच-बैड टच, साइबर सुरक्षा तथा अभिव्यक्ति ऐप के संबंध में विस्तृत जानकारी देकर जागरूक किया गया।

📢 कांकेर पुलिस की अपील

सड़क सुरक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। वाहन चलाते समय यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट एवं सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं तथा ओवरस्पीडिंग से बचें। आपकी एक छोटी-सी सावधानी स्वयं के साथ-साथ दूसरों का जीवन भी सुरक्षित रख सकती है!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here