घटना के संबंध में 100 से अधिक संदिग्धों से पूछताछ के बाद आरोपी तक पहुंची पुलिस।
चोरी किया गया करीब 290 किलोग्राम लोहे का सरिया शत-प्रतिशत बरामद।
चारामा पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी की संपत्ति की बरामद।जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत करीब ₹4.38 लाख।
घटना का संक्षिप्त विवरण
पुलिस अधीक्षक कांकेर श्री निखिल राखेचा (भा.पु.से.) के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री योगेश साहू (रा.पु.से.) एवं एसडीओपी कांकेर श्री हरिश पाटिल (रा.पु.से.) के पर्यवेक्षण में थाना चारामा पुलिस द्वारा चोरी के मामले में त्वरित कार्रवाई की गई।
दिनांक 06.09.2026 को प्रार्थी द्वारा थाना चारामा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, लखनपुरी परिसर में शौचालय निर्माण हेतु रखा करीब 300 किलोग्राम लोहे का सरिया अज्ञात चोर द्वारा चोरी कर लिया गया है।
रिपोर्ट पर थाना चारामा में अपराध क्रमांक 184/2026, धारा 303(2), 238(ग) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना एवं आरोपी की पतासाजी प्रारंभ की गई। प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए थाना चारामा पुलिस टीम द्वारा लगातार पतासाजी करते हुए 100 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई।
मुखबिर की सूचना के आधार पर ईतवारी मण्डावी, पिता पंचलाल मण्डावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी चंदेरीभाटा, दल्लीराजहरा, जिला बालोद, हाल ग्राम लखनपुर, चारामा को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई।
पूछताछ में आरोपी द्वारा शासकीय प्राथमिक शाला नयापारा, लखनपुरी से सरिया चोरी करना स्वीकार किया गया। आरोपी ने चोरी किए गए सरिया को कटर मशीन से छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर अपने घर में छिपाकर रखा था, जिसे पुलिस ने बरामद कर जप्त किया।
बरामदगी एवं जप्ती
– लोहे का सरिया – 290 किलोग्राम, कीमत लगभग ₹18,000/-
– छोटा हाथी पिकअप वाहन CG-24-V-4300, कीमत लगभग ₹4,00,000/-
– कटर मशीन – 01 नग, कीमत लगभग ₹20,000/-
कुल अनुमानित कीमत – ₹4,38,000/-
गिरफ्तार आरोपी
ईतवारी मण्डावी, पिता पंचलाल मण्डावी, उम्र 38 वर्ष, निवासी चंदेरीभाटा वार्ड क्रमांक 25, रेलवे कॉलोनी, दल्लीराजहरा, जिला बालोद, हाल ग्राम लखनपुर, चारामा।
सराहनीय पुलिस टीम
निरीक्षक सुरेश कुमार राठौर, उनि. (प्रशिक्षु) हेमंत मार्गिया, आरक्षक तरुण सिन्हा, आरक्षक भागीरथी मण्डावी एवं सहायक आरक्षक शंकर खुंटे का विशेष योगदान रहा।
📢 कांकेर पुलिस की अपील
अपराध पर नियंत्रण पुलिस एवं जनता की साझा जिम्मेदारी है। किसी भी संदिग्ध अथवा आपराधिक गतिविधि की जानकारी तत्काल पुलिस को हेल्पलाइन नं 9479155125 पर दें। आपकी सूचना अपराध की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।



